रायगढ़ : पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लाल टंकी क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश देकर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक महिला संचालिका को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो युवतियों को संदिग्ध अवस्था में बरामद कर पूछताछ की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़े :- ITR Filing Deadline: आज खत्म हो रही है डेडलाइन, रिटर्न न भरने पर आपके पास क्या हैं विकल्प?
जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि लाल टंकी इलाके के एक मकान में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।
महिला पर रैकेट चलाने की आशंका, पुलिस जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में ली गई महिला का नाम लक्ष्मी बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि वह काफी समय से इस गिरोह का संचालन कर रही थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पूछताछ के दौरान मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके से मिली युवतियों में से एक कोतवाली थाना क्षेत्र और दूसरी भूपदेवपुर क्षेत्र की निवासी है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद जल्द ही इसका आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।



