रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कल को प्रदेशभर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सनातन धर्म और साधु-संतों का लगातार अपमान कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- शहर में बड़ी लूट की वारदात! मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख रुपये की लूट
रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने सनातन धर्म का विरोध किया है। पंडित प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस नेता आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। ठाकुर ने कहा—
“कांग्रेस नेताओं को स्पष्ट रूप से किसी ने श्रीराम और हिंदू आस्था विरोध का स्क्रिप्ट थमा दिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि रामसेतु को काल्पनिक बताने से लेकर राम मंदिर दर्शन से दूरी बनाने तक कांग्रेस के नेताओं ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा हमारे साधु-संतों, धार्मिक परंपराओं और मान-बिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री के माध्यम से देशभर में सनातन संस्कृति के जागरण की लहर चल रही है—
“हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री सनातन की महिमा जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।”
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



