रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में गोदाम से 95 हजार रुपये के जी.आई. सामान की नकबजनी का मामला पुलिस ने मात्र चार दिन में सुलझा लिया। पुलिस ने इस चोरी में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े :- Naxal Encounter : कांकेर मुठभेड़ में ढेर महिला माओवादी कमांडर…! हथियार बरामद…यहां देखें VIDEO
जानकारी के अनुसार, दिनांक 6 अप्रैल 2026 की शाम को रावांभाठा स्थित के.वी. इंटरप्राइजेस के गोदाम का शटर तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर 2950 नग जी.आई. मोबिल क्लैप (118 बैग) और 60 नग जी.आई. ज्वाइंट बॉक्स (2 बैग) चोरी कर ले गए थे। कुल चोरी की गई सामग्री की कीमत 95,000 रुपये बताई गई है। प्रार्थी की शिकायत पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 243/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर जैन मरकाम उर्फ बजरंगी को पकड़ा। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- जैन मरकाम उर्फ बजरंगी (20 वर्ष), पुत्र स्व. चांद मरकाम, आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर
- मन्नू सोनवानी (21 वर्ष), पुत्र भोकलु सोनवानी, आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर
- शेरा नागरची (22 वर्ष), पुत्र बजवा नागरची, आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर
- शिवा नागरची (18 वर्ष 3 माह), पुत्र ओमकार नागरची, आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर
- ओमप्रकाश उर्फ कृष्णा भारती (21 वर्ष), पुत्र अजय भारती, आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर
- गोपी नेताम (30 वर्ष), पुत्र लालु नेताम, मूल ग्राम थनौद (सतनामी पारा), थाना अंजोरा, जिला दुर्ग (वर्तमान पता देवारपारा, रावांभाठा, रायपुर)
आरोपियों की पूछताछ में पता चला कि 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 1 बजे मन्नू सोनवानी और शिवा नागरची गोदाम में घुसकर सामान चोरी कर लाए थे। चोरी का माल उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आपराधिक इतिहास
आरोपी मन्नू सोनवानी पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जबकि ओमप्रकाश भारती पहले लूट और आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है।
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी का सामान कहां-कहां बेचा गया या और कोई आरोपी शामिल तो नहीं है।



