सोशल मीडिया पर दी जानकारी
NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा की नई तारीख तय की गई है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल चैनलों पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।📢 NEET (UG) 2026 — Examination Date Announced
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
The National Testing Agency, with the approval of the Government of India, has scheduled the re-examination of NEET (UG) 2026 on Sunday, 21 June 2026.
Candidates and parents are requested to rely only on the official channels of NTA.…
21 जून को देशभर में होगी परीक्षा
ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक NEET UG 2026 री-एग्जाम पूरे देश में 21 जून को आयोजित किया जाएगा। मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है। छात्रों को सलाह दी गई है कि अब वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें और किसी भी अफवाह या फर्जी नोटिस से बचें।एडमिट कार्ड और सेंटर को लेकर क्या अपडेट?
NTA ने कहा है कि परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। छात्रों को किसी भी अनऑफिशियल लिंक या मैसेज पर भरोसा न करने की चेतावनी दी गई है।हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी
अगर किसी छात्र को परीक्षा, एडमिट कार्ड या सेंटर से जुड़ी कोई परेशानी होती है, तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं।हेल्पलाइन नंबर
- 011-40759000
- 011-69227700

