Author: Shubhra RNN
कांकेर, 19 मई। Kanker Encounter : उत्तर बस्तर कांकेर के माचपल्ली जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। SDM पखांजूर को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माचपल्ली जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने मामले की दण्डाधिकारी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इस जांच के लिए पखांजूरSDM मनीष देव साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच…
रायपुर, 19 मई। Panchayat Scam : रायपुर के अभनपुर में पंचायत राशि गबन मामले में 11 पूर्व सरपंचों के खिलाफ जेल वारंट जारी किया गया है। प्रशासनिक जांच में 20 लाख से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। जिले के अभनपुर में पंचायत फंड गबन मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शासकीय राशि के कथित गबन के आरोप में 11 पूर्व सरपंचों के खिलाफ जेल वारंट जारी किया गया है। प्रशासनिक जांच में करीब 20 लाख 40 हजार 63 रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। SDM के आदेश के बाद मचा…
रायपुर/जगदलपुर, 19 मई। Naxal Free Bastar : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। उन्होंने नक्सलवाद के अंत का दावा करते हुए बस्तर के विकास के लिए 70 सेवा डेरा मॉडल, 20 करोड़ पुनर्वास फंड और कई बड़ी घोषणाएं कीं।उनका दौरा सुरक्षा, विकास और भावनात्मक जुड़ाव का अनोखा मिश्रण बन गया। लाल आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में मिली सफलता के बाद बस्तर पहुंचे गृहमंत्री ने साफ कहा, अब नक्सलवाद का दौर खत्म हो चुका है, अब विकसित बस्तर की बारी है। इमली खाते ही मुस्कुराए अमित शाह दौरे के पहले दिन अमित शाह ने नेतानार…
लखनऊ, 19 मई। Train Murder Mystery : उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच चलने वाली छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में युवती के शव के पांच टुकड़े मिलने के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। जीआरपी जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने युवती की हत्या कहीं और की और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर ट्रेन में रख दिए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शव का सिर अब तक गायब है। पुलिस को शक है कि हत्या बदले, अवैध संबंध या ऑनर किलिंग जैसी वजहों से की गई हो सकती है। ट्रेन के S-1 कोच में…
नई दिल्ली, 19 मई। Nautapa : इस साल, ‘नौतपा’ का समय 25 मई से 2 जून तक रहेगा। इस दौरान, चूंकि सूर्य सीधे कर्क रेखा के ऊपर स्थित होता है, इसलिए मौसम में भीषण गर्मी और उमस देखने को मिलती है। सूखी ज़मीन, झुलसा देने वाली गर्म हवाओं (लू) और बढ़ती नमी के कारण तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुँच जाता है। उत्तर भारत में हर साल मई के आखिरी और जून के शुरुआती दिनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी को /नौतपा’ कहा जाता है। इस दौरान सूरज मानो आग बरसाता है। सड़कें तवे की तरह तपने लगती…
रायपुर, 18 मई। Mobile Snatching : धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मणिकांत उर्फ मनीराम ध्रुव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक धरमलाल कौशिक माॅर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित PWD ब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर…
गरियाबंद, 18 मई। Attack on DFO : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जैतपुरी गांव में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के DFO वरुण जैन भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से टीम पर हमला बोल दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, जैतपुरी गांव के जंगल क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ वनभूमि पर अवैध कब्जा कर लाखों पेड़-पौधों की कटाई किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई…
कोरबा, 18 मई। Janpad Panchayat By-Election : कोरबा जिले में जनपद पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ने जेल से आकर जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस सीट को अक्षय गर्ग की हत्या के बाद रिक्त माना जा रहा था, अब उसी सीट से हत्या का मुख्य आरोपी चुनावी मैदान में उतर गया है। बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्ताक अहमद को पोड़ी उपरोड़ा जनपद कार्यालय लाया गया, जहां…
रायपुर, 18 मई। BJP vs Congress : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ‘बस्तर 2.0’ का ब्लूप्रिंट क्या है। दीपक बैज के इस सवाल पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने दीपक बैज का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस पर बस्तर और जवानों की शहादत को लेकर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। पंकज झा ने कहा कि टेकलगुड़ा नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए…
रायपुर/दिल्ली, 18 मई। Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत दे दी। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि टुटेजा 21 अप्रैल 2024 से न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि मामले के कई अन्य सह-आरोपी पहले ही जमानत पर बाहर हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मामले में अभी करीब 85 गवाहों से पूछताछ बाकी है और ट्रायल पूरा होने में लंबा समय लग सकता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोप गंभीर हैं, लेकिन उनकी…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
