Author: RAJ
रायपुर :- रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, जहां टी-20 क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर आरोपी जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला को मौके से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 1.80 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत…
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर हमला बोला है। असम चुनाव में भाजपा सरकार के मंत्री एवं नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने तंज कसा है। दीपक बैज ने कहा कि दो साल में भ्रष्टाचार से की गई काली कमाई को असम चुनाव में खर्च करने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को अवैध उगाही का चारागाह बना दिया है। हर योजना में गड़बड़ी घोटाला किया जा रहा है और सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता प्रदेश से 1500 करोड़ की मांग किये हैं।…
शिक्षा पर ताला, प्रचार पर तिजोरी — भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को अज्ञानता की ओर धकेल रही है-उत्तम जायसवाल
751 आत्मानंद स्कूल आर्थिक संकट में, सरकार बच्चों का भविष्य गिरवी रख रही है — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप रायपुर, 15 फरवरी 2026।आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने प्रदेश में संचालित 751 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की दयनीय स्थिति के लिए राज्य की भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार योजनाओं के नाम पर प्रचार में करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए जरूरी फंड देने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में 403…
रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती नियम-2026 पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि 13 फरवरी 2026 को प्रकाशित नए नियमों में लंबे समय से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों की अनदेखी की गई है और सीधी भर्ती को जरूरत से ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। अनुभवी शिक्षकों की पदोन्नति पर असर एसोसिएशन का कहना है कि करीब 2 लाख कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले इन नियमों को लागू करने से पहले न तो सुझाव लिए गए और न ही दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई। संगठन के अनुसार अन्य विभागों…
रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि इस एक वर्ष में विकास के कई कीर्तिमान गढ़े गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासन में शहर के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। भाजपा सरकार के सतत प्रयास व नगरीय निकाय मंत्री (उपमुख्यमंत्री) अरूण साव के कुशल मार्गदर्शन से लगातार शहर इलाकों में विकास की कार्यों के लगातार गति मिल रही है। किरण देव ने कहा कि हमें निगमों की जनता ने एक वर्ष पहले विशाल जनमत दिया और हम 10 में 10 नगर निगम 49 में 35 नगर…
बच्चों को कुपोषण और अज्ञानता की ओर धकेला जा रहा है हड़ताल पर मौन, गुहार सुनेगा कौन? रायपुर/15 फरवरी 2026। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिड डे मील योजना को बंद करने का भाजपा सरकार षड्यंत्र कर रही है। पिछले 40 दिनों से बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है जिसके कारण बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति कम होती जा रही है। मिड डे मील योजना स्कूली बच्चों में कुपोषण, भूख और शिक्षा की कमी जैसे समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया गया था, जिसमें सरकार को…
सूरजपुर। जिले में 14 वर्षीय मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूर्व परिवार वाले घंटों उसकी खोजबीन करते रहे, वहीं उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर से जुड़ा उसका चचेरा भाई ही निकला। जमीन विवाद की रंजिश ने चचेरे भाई ने रिश्ते का ही गला घोंट दिया। रहस्मयी फोनकॉल ने बढ़ाई दहशत 11 फरवरी की शाम महोरा गांव में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लालसाय के मामा मंगलसाय के…
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के सप्लायर मास्टरमाइंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस गांव से आरोपी पकड़ा गया है, वह भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर दूर है. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में अलग-अलग राज्यों में खपाया जाता…
जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने भगत सिंह वार्ड क्रमांक 6 के लालबाग स्थित पीटीएस की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बाउंड्री वॉल नाली के बहुत करीब बनाई जा रही है, जिससे पुरानी नाली की सफाई में भविष्य में गंभीर परेशानी होगी। राजेश चौधरी ने बताया कि पीटीएस अधिकारियों से अनुरोध किया गया था कि बाउंड्री वॉल नाली से लगभग 4 फीट दूर बनाई जाए, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर नाली के पास ही निर्माण की बात कही। इससे न केवल वार्डवासियों को समस्या होगी, बल्कि नवनिर्मित…
रायपुर। राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना गोलबाजार क्षेत्र में डी.के.एस अस्पताल के पार्किंग के पीछे एक युवक को एम.डी.एम.ए (मादक पदार्थ) के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कैसे हुई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को विश्वसनीय सूचना मिली कि थाना गोलबाजार क्षेत्र में डी.के.एस अस्पताल के पार्किंग के पीछे एक व्यक्ति एम.डी.एम.ए लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
