Author: RAJ

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108  सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। प्रस्तावित कार्यों…

Read More

गरियाबंद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम मरोदा स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव धाम में आज सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देर रात गुलाल और फूलों से शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसके बाद भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। राज्य के सबसे शिवधामों में शामिल भूतेश्वरनाथ में एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। आज शिवालय से बाबा भूतेश्वरनाथ की भव्य पालकी निकाली जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि राजिम, महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में विख्यात है, जहां राजीवलोचन…

Read More

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के विभाग में बड़ा घोटाला – तिवारी रायपुर/14 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर में धान खरीदी में तालपत्री, सुतली, रंग और कांटाबाट की खरीदी में बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। रायपुर एवं अन्य जिला सहकारी बैंक के अधिनस्त समितियों में बहुत बड़ा बन्दर बांट सीईओ और अपैक्स के अधिकारी एवं अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, अपैक्स बैंक के अधिकारी द्वारा बैंक के…

Read More

रायपुर/14 फरवरी 2026। भाजपा सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 1 अप्रैल से फाइबर की बोतल में शराब मिलेगी। साथ ही 35 नई दुकाने भी खोली जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि शराब बंदी की बात करने वाली भाजपा शराब की खपत बढ़ाने में लगी है। शराब की काली कमाई के लालच में भाजपा की सरकार ने पिछले दो वर्षों में आधा दर्जन बार आबकारी नीति में परिवर्तन किया है। पूर्व में संचालित लगभग 700 दुकानों में कंपोजिट व्यवस्था लागू करके अंग्रेजी में देसी और देसी शराब दुकानों में अंग्रेजी शराब…

Read More

रायपुर/14 फरवरी 2026। खेती में उपयोग किये जाने वाले जरूरी उर्वरको एनपीके और पोटाश की कीमते बढ़ाये जाने के केन्द्र के निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ सरकार विगत दो वर्षों से धान के एमएसपी में वृद्धि का लाभ किसानों को नहीं दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर खाद की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। एनपीके की कीमत 1,720 रुपए प्रति बोरी से बढ़ाकर 1,900 रुपए और पोटाश की कीमत 1,500 से बढ़ाकर 1,800 रुपए प्रति बोरी कर दिया गया है, एनपीके की कीमत पिछले दो…

Read More

प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा : हम बस्तर को केवल गोलियों के शोर से मुक्त नहीं करना चाहते, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि का ऐसा मॉडल खड़ा करना चाहते हैं जो पूरे देश के लिए उदाहरण बने रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में हो रही निर्णायक प्रगति पर संतोष व्यक्त कर कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का घोषित संकल्प अब वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है।  पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि…

Read More

रायपुर | राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के कड़े निर्देशों के बाद नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हुल्लड़बाजी करने वाले 06 बदमाश भी गिरफ्तार एक अन्य कार्रवाई में खमतराई पुलिस ने क्षेत्र के भनपुरी और रावाभाठा इलाकों में गाली-गलौज और हुल्लड़बाजी कर शांति भंग करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आम जनता के बीच भय का माहौल पैदा कर रहे थे।…

Read More

आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के तहत रह चुका है जेल में निरुद्ध रायपुर- पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन)  आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।  इसी क्रम में दिनांक 14.02.2026 को थाना खमतराई को सूचना मिली की एक व्यक्ति सन्यासी पारा अंडर ब्रिज…

Read More

कोरबा। जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर की दीवार तोड़ते हुए आंगन में जा घुसा। ट्रेलर की चपेट में आकर आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती बहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आंगन में खेल रहे बच्चे और महिला के ससुर बाल-बाल बच गए। मृतका शशि बाई सूर्यवंशी (25 वर्ष) भोलाराम सूर्यवंशी की बड़ी बहू थीं। वे रोज की तरह खाना खाने के…

Read More