Author: RAJ
नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन आ चुका है और अगले महीने रंगों का त्योहार यानी होली मनाई जाएगी। ऐसे में हर कोई अपने घर परिवार से मिलने घर जाता है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली और ओडिशा रूट पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी बढ़ती भीड़ को देखकर भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है। जिससे की लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। दरअसल, रेलवे ने होली त्योहार को देखते हुए 9 जोड़ी यानी कुल 18 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जिससे की यात्रियों को समय से अपने घर पहुंचने में…
रायपुर. परीक्षा परिणामों में देरी रोकने और मूल्यांकन प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अहम निर्णय लिया है। नए आदेश के तहत अब कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं अलग से आयोजित नहीं होंगी, बल्कि 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के दौरान ही दूसरी पाली में कराई जाएंगी। यह निर्देश छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू द्वारा जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि इस बदलाव से शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं)…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए हैं। यह सफलता उस समय मिली जब जवान जंगल क्षेत्र में माओवादी विरोधी तलाशी अभियान और क्षेत्र नियंत्रण की कार्रवाई कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल बीजापुर के करेगुट्टा क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है…
गरियाबंद। बड़े गोबरा के शासकीय आदिवासी बालक आश्रम के छात्र राघव मंडावी की मौत से नाराज आदिवासी समाज ने आज नेशनल हाइवे 130C पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी आश्रम अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम भाठीगढ़ में संचालित आश्रम में रहकर ग्राम गजकन्हार, विकासखंड नगरी निवासी छात्र पढ़ाई कर रहा था। 20 जनवरी को उसने अपने साथियों और कर्मचारियों को तबीयत खराब होने की जानकारी दी और माता-पिता से बात करने की गुहार लगाई, लेकिन…
उड़ीसा से उत्तरप्रदेश तक सप्लाई की थी योजना, नया बस स्टैंड के पीछे पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए आरोपी अंबिकापुर। अंबिकापुर में गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 3090 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश में बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी के डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हत्या के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद की गई है। जारी आदेश के अनुसार, थाना कोदोंथा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1), 115(2) और 3(5) के प्रकरण में 16 फरवरी 2026 को कृष्ण उडेरिया को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल रामानुजगंज में निरुद्ध किया गया है। मामला ग्राम हंसपुर, थाना कोदोंथा क्षेत्र का…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया। कई घंटों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामला खरसिया चौकी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चपले गांव निवासी नंदू पटेल उर्फ शिव प्रसाद पटेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 16-17 फरवरी की रात वह मौहापाली से अपने घर लौट रहा था। सुनसान रास्ते पर दो युवकों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में ही मौजूद रहेंगे। वे सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में विभागीय बैठक लेंगे।इसके शाम 6:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान आयोजित महानाट्य जाणता राजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9 बजे नवा रायपुर स्थिति सेक्टर 24 मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल के किचन में काम कर रहे एक कैदी ने हंसिया से अपना गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में जेल कर्मचारियों ने उसे तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गला रेतने के बाद कैदी अभी बातचीत नहीं कर पा रहा है, इसलिए घटना के पीछे के कारणों की पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी विकास कश्यप हत्या के मामले में 2 साल से केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। कैदी विकास कश्यप ने पारिवारिक विवाद में…
रायपुर. केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने देश भर के विभिन्न कैडरों के आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में आईजी इम्पैनल किया हैं. देशभर के कुल 13 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी इम्पैनल किया गया है. इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता समेत 2001 से 2005 बैच के अधिकारी शामिल हैं. ध्रुव गुप्ता वर्तमान में आईजी सीआईडी के पद पर पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ हैं. जानिए कौन हैं आईपीएस ध्रुव गुप्ता? बता दें ध्रुव गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं.…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
