रायपुर। पुलिस द्वारा गुंडा बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही सघन कार्रवाई के तहत एक और सफलता हासिल हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहशाह मार्केट में नशे के लिए दुकानदारों से जबरन पैसे मांगने और मारपीट करने वाले कुख्यात गुंडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण
18 फरवरी 2026 को फतेहशाह मार्केट में वसीम खान उर्फ मम्मा (पिता मोह. हाफिज खान, निवासी चांदनी चौक, नेहरू नगर) ने नशा करने के बहाने दुकानदारों से पैसे की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने दुकानदारों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पूर्व से गुंडा हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कुल 08 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें:
04 मामले थाना सिटी कोतवाली
02 मामले थाना टिकरापारा
01 मामला थाना तेलीबांधा
01 मामला थाना सरस्वती नगर
आरोपी के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।



