Author: RAJ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस की करतूत पर तीखा हमला, कहा : कांग्रेस उन तरीकों से काम करती दिख रही है जो भारत के दुश्मनों के हितों को पूरा करते हैं रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे…
रायपुर – पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला क्षेत्र का है, जहां नया धमतरी रोड धनेली स्थित ओवरब्रिज के नीचे गांजा बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई।जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देश पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी मुदी, निवासी महाराष्ट्र…
रायपुर। राजधानी में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने 556 नग प्रतिबंधित टेबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक फरार वारंटी भी शामिल है, जिसे पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में की गई। हाईटेक पार्किंग के पीछे घेराबंदी 20 फरवरी 2026 को एसीसीयू टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर-02…
बिलासपुर। शहर के बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से मिले अहम सुराग पुलिस को घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े…
बिलासपुर। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने आईजी रेंज कार्यालय स्थित सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और हाल ही में राजकिशोर नगर में हुए लूटकांड के त्वरित खुलासे पर पुलिस टीम की सराहना की। आईजी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीजीपी का स्वागत किया। बैठक की शुरुआत अधिकारियों के परिचय से हुई, जिसके बाद डीजीपी ने राजकिशोर नगर के सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट की विस्तृत जानकारी ली। 24 घंटे में गिरफ्तारी और शत-प्रतिशत रिकवरी की सराहना डीजीपी गौतम ने 24 घंटे के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए एसीबी बिलासपुर ने मस्तूरी क्षेत्र के एक फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत के बाद बिछाया गया जाल डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम विद्याडीह, थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान वर्तमान में पंचायत द्वारा…
00 मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: जन्मदिन बना यादगार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया, उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। वे दौड़कर उनके पास आए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के अपने स्नेही…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धर्मांतरण विरोधी विधेयक को आगामी बजट सत्र में लाने की संभावना जताई, नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट 2026 समिट पर इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की कड़ी निंदा की और SIR (संक्षिप्त निर्वाचक नामावली) के अंतिम प्रकाशन को मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने की जरूरी प्रक्रिया बताया। धर्मांतरण विधेयक पर संकेत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में राज्य बजट पेश होना है और इसकी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। धर्मांतरण संबंधी विधेयक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र सोमवार, 23 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च 2026 तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्र की पूरी रूपरेखा और कार्यसूची की जानकारी दी। इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं, जिसमें वित्तीय, विधायी और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। सत्र की प्रमुख तिथियां और कार्यक्रम: 23 फरवरी 2026 (सोमवार): सत्र की शुरुआत सुबह 11:05 बजे राज्यपाल रामेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी से किया जाएगा। 24 फरवरी 2026: वित्त मंत्री…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामूली कहासुनी अचानक विवाद में बदल गई और धक्का-मुक्की के बीच हमलावरों ने कांग्रेस नेता के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मारपीट और चाकूबाजी की यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्व लखीराम…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
