Author: RAJ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर अंजय शुक्ला की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। इस नियुक्ति का आदेश आज वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने जारी किया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त है। राज्य शासन ने इस निर्णय को आदिवासी परंपरागत स्वास्थ्य प्रणाली के संरक्षण, स्थानीय ज्ञान के संवर्धन और औषधीय पादपों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। इससे राज्य में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलने के…

Read More

रायगढ़। जिले में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 5 नामी सटोरियों और उनके 2 साथियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 3,600 रुपये नकद समेत करीब 6.30 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टा पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा और हर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार, पिछले साल अप्रैल 2025 में रायगढ़ पुलिस ने पहले भी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के आरोपियों…

Read More

बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीघाट पुल के पास हुई लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने सात माह बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई 2025 को सीपत क्षेत्र के नरगोड़ा निवासी राजेंद्र सूर्यवंशी (25) पुल के पास बैठे थे। तभी शनि गंधर्व और विकास उर्फ भोले केंवट ने उन पर हमला किया, उनकी जेब से रुपये और मोबाइल छीन लिए और बेहोश कर उन्हें अरपा नदी में फेंक दिया। युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंची। जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से संबंधित बीमारी का इलाज एम्स में बी ब्लॉक के बी4 वार्ड में चल रहा था। शुक्रवार को उसने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पंचानाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमानाका थाना प्रभारी…

Read More

सूरजपुर। जिले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बार-बार सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने के लालच में युवक सड़क पर बर्थडे मनाने से बाज नहीं आ रहे। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर 16 फरवरी की रात करीब 10-11 बजे युवकों ने कार की बोनट पर केक काटकर जश्न मनाया, आतिशबाजी की और यातायात आधे घंटे तक ठप कर दिया। एम्बुलेंस सहित कई वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही में आरव रेस्टोरेंट के सामने की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह में चलाए गए विशेष अभियान में 58 लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णीमा लामा के नेतृत्व में 20 फरवरी 2026 को संचालित किया गया।पुलिस ने अभियान के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी की और उन्हें स्थायी तथा गिरफ्तारी वारंट के तहत जेल भेजा। थानावार गिरफ्तारी का विवरण: खमतराई: स्थायी वारंट – 16,…

Read More

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 9 के जोअन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम ने सड्डू क्षेत्र में लगभग 6 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को तुरंत रोका। टीम ने अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध सड़क को काटकर और अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़कर स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगाई। इस कार्रवाई में नगर निवेश विभाग की टीम, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, और उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय की सक्रिय भागीदारी रही। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कदम…

Read More

कोरिया, 20 फरवरी 2026/ जल संरक्षण और भूजल संवर्धन की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला में सफल ‘5 प्रतिशत मॉडल’ को देशभर में लागू करने की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला कलेक्टरों के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई और कोरिया जिले के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने पर सहमति बनी। किसानों की पहल बनी देश के लिए…

Read More

रायपुर/20 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार को बिजली विभाग की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार लाइन लॉस और बिजली चोरी रोक नहीं पा रही है, सरकारी विभागों पर ही करोड़ों का बिल भुगतान बकाया है, भाजपा के नेता मंत्री और अधिकारी बिना भुगतान किए अनियंत्रित उपभोग कर रहे हैं, बिजली विभाग सरकारी कार्यालयों से बिल वसूली नहीं कर पा रही है, अब सरकारी दफ्तरों और शासकीय भवनों से बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए प्रीपेड बिलिंग सिस्टम लागू करने जा रहा है, इससे साफ है कि यह सरकार,…

Read More

रायपुर, 20 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार दिनांक 23 फरवरी 2026 को शाम 04ः00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आहुत की गयी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गयी है, उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। बैठक की जानकारी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पीसीसी से संबद्ध नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने दी है।

Read More