Author: RAJ
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने कट्टे की नोक पर लूटपाट करते हुए फायरिंग भी की है। इस पूरी घटना में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है . फिल्मी अंदाज में दी वारदात को अंजाम मिली जानकारी के अनुसार , यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के…
रायपुर। मौदहापारा संडे बाजार को व्यवस्थित करने के लिए रायपुर नगर निगम ने नया फैसला लिया है। अब बाजार में दुकान लगाने वाले प्रत्येक फेरीवाले के लिए वैध पहचान पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। बिना आईडी के किसी को भी व्यवसाय करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महापौर मीनल चौबे ने नगर निवेश विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाजार को व्यवस्थित किया जाए, सड़क यातायात सुगम बनाया जाए और केवल स्थानीय निवासी फेरीवालों को ही दुकान लगाने की अनुमति मिले। बाहर से आने वाले व्यापारियों को बाजार में दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। सभी दुकानदारों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली के दिन शराब की दुकानों को खुला रखने के सरकारी फैसले को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रही हैं, जिसमें राजस्व, अपराध और नशामुक्ति जैसे पहलू उछाले जा रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि होली एक पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है, जहां अपराध की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल शराब बिक्री से राजस्व कमाने के लालच में ऐसा निर्णय ले…
सूरजपुर :- सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ठंड से बचने की कोशिश एक परिवार के लिए काल बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई है। खिड़की-रोशनदान नहीं होने से भरा धुआं पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि परिवार ने ठंड से राहत पाने के लिए कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाया था। जिस कमरे में परिवार सोया था, वहां खिड़की या रोशनदान (Ventilation) मौजूद नहीं था। रात भर कोयला जलने से कमरे में जहरीला धुआं भर गया, जिससे…
जशपुर। जिले से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में पदस्थ एक व्याख्याता को छात्रों को बाइबल की पुस्तकें बांटने और लगातार अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। जांच प्रतिवेदन के बाद कार्रवाई जानकारी के अनुसार, जिले के कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में व्याख्याता के खिलाफ कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था। प्रतिवेदन में पाया गया कि व्याख्याता नियमित रूप से विद्यालयीन समय में अनुपस्थित रहते थे और बिना पूर्व सूचना…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई है। घटना राछा भाठा नाला के पास हुई, जहां सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर खराब होने के कारण नाला के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान नवागढ़ से राछा भाठा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया…
नई दिल्ली: भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने देश के उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए बड़े चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च 2026 को संपन्न होंगे।यह चुनाव उन सीटों को भरने के लिए किए जा रहे हैं, जिन पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बिलासपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 9.30 बजे मोवा सतनाम भवन मे अयोजित सतनाम पदयात्रा कार्यक्रम मे शामिल होंगे और मोवा से गीरौधपुरी के लिए पदयात्रा निकलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक मंत्रालय मे कार्यलयीन कार्य में व्यस्त रहेंगे और दोपहर 3 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्य न्यायाधीश आवास बोदरी बिलासपुर पहुंचेंगे और देर शाम 7 बजे रायपुर मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।
Petrol Diesel Price Today: हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं—चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में दो दिन की गिरावट के बाद आज फिर तेजी आई है। MCX पर चांदी की कीमत में शुरुआती कारोबार में 5,000 रुपये से अधिक की तेजी आई है जबकि सोना भी 1,500 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,28,783 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,32,929 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5,087 रुपये की तेजी के साथ 2,33,870 रुपये तक पहुंची। 9.27 बजे यह 4,962 रुपये की तेजी के साथ 2,33,745 रुपये पर ट्रेड कर रही…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
