Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 17 सहायक अभियंता/अनुविभागीय अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। महानदी भवन, मंत्रालय नया रायपुर अटल नगर से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/42/2026 के तहत इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। विभाग द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों और उपसंभागों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नए दायित्व सौंपे…
Petrol Di:esel Price Today हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं—चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ…
Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी बरकरार है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने…
Aaj Ka Panchang 21 February 2026: 21 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र और शुभ योग का विशेष संयोग बन रहा है। शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:58 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में अभिजीत मुहूर्त को अत्यंत शुभ माना जाता है और इस समय में किए गए कार्यों के सफल होने की मान्यता है। संवत और मास विक्रम संवत: 2082, कालयुक्त शक संवत: 1947, विश्वावसु पूर्णिमांत मास: फाल्गुन अमांत मास: फाल्गुन तिथि शुक्ल पक्ष चतुर्थी: 20 फरवरी दोपहर 02:38 बजे से 21 फरवरी दोपहर 01:01 बजे…
21 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज पंचक है। इसके अलावा आज वैनयाकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों हाल। मेष राशि आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार-विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर अंजय शुक्ला की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। इस नियुक्ति का आदेश आज वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने जारी किया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त है। राज्य शासन ने इस निर्णय को आदिवासी परंपरागत स्वास्थ्य प्रणाली के संरक्षण, स्थानीय ज्ञान के संवर्धन और औषधीय पादपों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। इससे राज्य में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलने के…
रायगढ़। जिले में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 5 नामी सटोरियों और उनके 2 साथियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 3,600 रुपये नकद समेत करीब 6.30 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टा पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा और हर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार, पिछले साल अप्रैल 2025 में रायगढ़ पुलिस ने पहले भी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के आरोपियों…
बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीघाट पुल के पास हुई लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने सात माह बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई 2025 को सीपत क्षेत्र के नरगोड़ा निवासी राजेंद्र सूर्यवंशी (25) पुल के पास बैठे थे। तभी शनि गंधर्व और विकास उर्फ भोले केंवट ने उन पर हमला किया, उनकी जेब से रुपये और मोबाइल छीन लिए और बेहोश कर उन्हें अरपा नदी में फेंक दिया। युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंची। जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से संबंधित बीमारी का इलाज एम्स में बी ब्लॉक के बी4 वार्ड में चल रहा था। शुक्रवार को उसने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पंचानाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमानाका थाना प्रभारी…
सूरजपुर। जिले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बार-बार सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने के लालच में युवक सड़क पर बर्थडे मनाने से बाज नहीं आ रहे। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर 16 फरवरी की रात करीब 10-11 बजे युवकों ने कार की बोनट पर केक काटकर जश्न मनाया, आतिशबाजी की और यातायात आधे घंटे तक ठप कर दिया। एम्बुलेंस सहित कई वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही में आरव रेस्टोरेंट के सामने की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.