Author: RAJ
हॉस्टल में रहने वाली 30 से अधिक छात्राएं कोई पीने के पानी की गंदगी से घातक बीमारी पीलिया से पीड़ित। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने इस्तीफे की मांग करते हुए किया हंगामा। घंटों अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हुआ, इसी दौरान कुलपति से छात्र नेताओं के हुई तीखी नोकझोंक रायपुर :- रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में NSUI का अनिश्चितकालीन धरना चर्चा में रहा। गर्ल्स हॉस्टल में गंदे पानी के कारण 30 से अधिक छात्राएँ पीलिया से ग्रसित हो चुकी हैं, जबकि 90 से अधिक छात्राओं के सैंपल जांच कराए गए हैं। प्रशासन की लापरवाही और हॉस्टल अधीक्षक…
अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 पटवारियों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण कर दिया है। कलेक्टर अजित वसंत के आदेश पर जारी सूची के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान, खासकर शहरी क्षेत्रों में पदस्थ कर्मचारियों को हटाकर ग्रामीण अंचलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि कई पटवारी सालों से एक ही हल्के में कार्यरत थे, जिससे राजस्व कार्यों की गति और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे थे। जिला प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से गांवों…
रायपुर। भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्थित माता कौशल्या धाम, चंद्रखुरी में शीघ्र ही 51 फीट ऊँची वनवासी स्वरूप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह विशाल प्रतिमा मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर से विधिवत रूप से रवाना हो चुकी है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा इस प्रतिमा का निर्माण किया गया है। ग्वालियर स्थित सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में महीनों की कठिन साधना और उत्कृष्ट शिल्प कौशल से तैयार यह प्रतिमा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन (21 फरवरी 2026) के पावन अवसर पर उनके स्वस्थ, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सामाजिक संस्था उत्कल महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित काली मंदिर में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पार्षद अमर गिदवानी सहित भारतीय जनता पार्टी से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान करीब 24 लाख 99 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए प्रदेशवासियों का आभार जताया। आंकड़ों में समझें पूरी प्रक्रिया एसआईआर शुरू होने से पहले कुल मतदाता: 2,12,30,737 प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के बाद:…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस की करतूत पर तीखा हमला, कहा : कांग्रेस उन तरीकों से काम करती दिख रही है जो भारत के दुश्मनों के हितों को पूरा करते हैं रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे…
रायपुर – पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला क्षेत्र का है, जहां नया धमतरी रोड धनेली स्थित ओवरब्रिज के नीचे गांजा बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई।जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देश पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी मुदी, निवासी महाराष्ट्र…
रायपुर। राजधानी में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने 556 नग प्रतिबंधित टेबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक फरार वारंटी भी शामिल है, जिसे पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में की गई। हाईटेक पार्किंग के पीछे घेराबंदी 20 फरवरी 2026 को एसीसीयू टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर-02…
बिलासपुर। शहर के बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से मिले अहम सुराग पुलिस को घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े…
बिलासपुर। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने आईजी रेंज कार्यालय स्थित सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और हाल ही में राजकिशोर नगर में हुए लूटकांड के त्वरित खुलासे पर पुलिस टीम की सराहना की। आईजी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीजीपी का स्वागत किया। बैठक की शुरुआत अधिकारियों के परिचय से हुई, जिसके बाद डीजीपी ने राजकिशोर नगर के सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट की विस्तृत जानकारी ली। 24 घंटे में गिरफ्तारी और शत-प्रतिशत रिकवरी की सराहना डीजीपी गौतम ने 24 घंटे के…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.