Author: RAJ
रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह में चलाए गए विशेष अभियान में 58 लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णीमा लामा के नेतृत्व में 20 फरवरी 2026 को संचालित किया गया।पुलिस ने अभियान के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी की और उन्हें स्थायी तथा गिरफ्तारी वारंट के तहत जेल भेजा। थानावार गिरफ्तारी का विवरण: खमतराई: स्थायी वारंट – 16,…
रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 9 के जोअन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम ने सड्डू क्षेत्र में लगभग 6 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को तुरंत रोका। टीम ने अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध सड़क को काटकर और अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़कर स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगाई। इस कार्रवाई में नगर निवेश विभाग की टीम, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, और उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय की सक्रिय भागीदारी रही। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कदम…
कोरिया, 20 फरवरी 2026/ जल संरक्षण और भूजल संवर्धन की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला में सफल ‘5 प्रतिशत मॉडल’ को देशभर में लागू करने की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला कलेक्टरों के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई और कोरिया जिले के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने पर सहमति बनी। किसानों की पहल बनी देश के लिए…
रायपुर/20 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार को बिजली विभाग की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार लाइन लॉस और बिजली चोरी रोक नहीं पा रही है, सरकारी विभागों पर ही करोड़ों का बिल भुगतान बकाया है, भाजपा के नेता मंत्री और अधिकारी बिना भुगतान किए अनियंत्रित उपभोग कर रहे हैं, बिजली विभाग सरकारी कार्यालयों से बिल वसूली नहीं कर पा रही है, अब सरकारी दफ्तरों और शासकीय भवनों से बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए प्रीपेड बिलिंग सिस्टम लागू करने जा रहा है, इससे साफ है कि यह सरकार,…
रायपुर, 20 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार दिनांक 23 फरवरी 2026 को शाम 04ः00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आहुत की गयी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गयी है, उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। बैठक की जानकारी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पीसीसी से संबद्ध नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने दी है।
रायपुर। रायपुर पुलिस की सतत और रणनीतिक कार्रवाई के चलते दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर वसूली की साजिश को विफल कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों बंधकों को सकुशल मुक्त कराया और 06 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।घटना की जानकारी मुखबिर के माध्यम से 19 फरवरी को मिली थी कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत घोराही तालाब, रामकुंड के पास दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही थी। डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक…
रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर में आज पुलिस लाईन पर आयोजित जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रायपुर अमित तुकाराम कांबले एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों का बलवा ड्रिल अभ्यास संपन्न हुआ। यह अभ्यास डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर, रायपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभ्यास के दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात, दंगों की स्थिति में कानून-व्यवस्था स्थापित करने हेतु विभिन्न पार्टियों का गठन किया गया। इन पार्टियों में प्रदर्शनकारी दल, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सहायक, अश्रुगैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, रिजर्व पार्टी, गिरफ्तारी पार्टी, राइफल पार्टी, प्राथमिक उपचार पार्टी,…
प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय का तीखा हमला : यह ‘नग्न प्रदर्शन’ कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा ‘विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि को धूमिल करने के कुत्सित प्रयास के लिए कांग्रेस आलाकमान देश से माफी मांगे’ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक ‘एआई समिट’ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार किया है। श्रीमती शताब्दी पाण्डेय ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान और अद्यतन विकास के गौरव को शर्मसार करने वाली…
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने कार्यक्रमों की जानकारी दी, कहा : मुख्यमंत्री के विजन ‘सुशासन’ को जन-जन तक पहुँचाना और अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही आयोजन का उद्देश्य रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस को इस वर्ष पूरे प्रदेश में एक ऐतिहासिक और सेवाभावी उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि इस विशेष अवसर को ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में समर्पित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। भाजपा प्रदेश…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लाखों की विकास कार्यों की दी सौगात जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल में सी सी सड़क,साइकिल स्टैंड , सांस्कृतिक मंच व अन्य विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल में मारकेल व खूटपदर…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.