Author: RAJ
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने होली पर्व के बहिष्कार के ऐलान के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस का ‘सनातन विरोधी’ चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। चिमनानी ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वारा होली जैसे पवित्र और उल्लासपूर्ण त्योहार के बहिष्कार के फैसले को निंदनीय और आपत्तिजनक बताते हुए रविवार काे कहा कि यह कांग्रेस की सोची-समझी हिंदू विरोधी मानसिकता का हिस्सा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने कहा कि भारत देश में होली का पर्व न केवल हर्षोल्लास बल्कि गहरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता…
दुर्ग. मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 और बाद में एनटीपीसी में एई के पद पर नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाकर इंजीनियर से 10 लाख लिए थे. मामले में पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, उतई क्षेत्र के बोरीगारका में रहने वाले रविकांत साहू ने ठगी की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि न्यू आदर्श नगर में रहने वाली प्रिया देशमुख और उसके…
मुंगेली। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में संचालित विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के अंतर्गत थाना जरहागांव क्षेत्र में यह प्रभावी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में 01 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जरहागांव के कुछ युवक शमशान घाट के पास अवैध ब्राउन शुगर बिक्री के लिए एकत्रित हो…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे धरसींवा और शाम 6 बजे राजधानी के शंकर नगर में होली मिलन में शिरकत करेंगे।वहीं रात करीब 7 बजे सीएम साय मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। यह होली के उत्सवों में उनकी सक्रिय भागीदारी दर्शाता है।
Gold Rate Today: इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से सोने की कीमत में तेजी आई है। 2 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 173240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 173090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 9430 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 8550 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान…
Petrol Diesel Price Today: हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं—चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ…
Aaj Ka Panchang 2 March 2026, आज का पंचांग: 2 मार्च, सोमवार, शक संवत्: 11 फाल्गुन (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 19 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 12 रमजान, 1447, विक्रमी संवत्: फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तिथि सायं 05.56 बजे तक पश्चात पूर्णिमा। चंद्रमा कर्क राशि में प्रातः 07.52 बजे तक उपरांत सिंह राशि में। सूर्य उत्तरायण। प्रातः 07.30 मिनट से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्। भद्रा सायं 05.56 बजे से सूर्योदय पूर्व 05.32 बजे तक। होलिका दहन। श्री सत्यनारायण व्रत। लक्ष्मीनारायण व्रत। सूर्योदय 06:37 सूर्यास्त 06:12 चन्द्रोदय 5:10 चन्द्रास्त 06:25, मार्च 03 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत आज- फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को बहुत खास…
Aaj Ka Rashifal 02 March 2026: नमस्कार ! जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे। तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 02 March आपके लिए कैसा रहेगा : – 1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20…
भाजपा युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे से मुकर रही है रायपुर/01 मार्च 2026। 57,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का वादा था उसे शुरू किया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सिर्फ 5000 शिक्षकों की भर्ती युवाओं के साथ धोखा है। भाजपा सरकार, शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सरकार बनते ही तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 33 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की, इससे पीछे हटते पिछले बजट में मंत्री ओपी चौधरी ने 20 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की, उसके बाद मुख्यमंत्री…
रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिजनों को मिले धान के भुगतान पर मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा का बयान स्तरहीन है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा साय सरकार ने बघेल और उनके परिवार पर अहसान नहीं किया है ।दीपक बैज भूपेश बघेल पीढ़ी दर पीढ़ी के परम्परागत उन्नत कृषक है ।उनके परिवार ने अपनी मेहनत से खेती कर धान उपजाया है इसमें धान के भुगतान की राशि को जारी कर भाजपा क्या साबित करना चाहती है ।पंकज झा के पास छत्तीस गढ़ में खेती नहीं है तथा उनके द्वारा धान नहीं…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
