Author: RAJ

रायपुर: छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधि एवं विधायी तथा शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में तथा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  धरमलाल कौशिक की विशेष उपस्थित में सम्पन्न हुई। बैठक में महाधिवक्ता  विवेक शर्मा, प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी विभाग सुषमा सावंत, अधिवक्ता शैलेन्द्र दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति के अन्य सदस्य सहित भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, वित्त तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अधिवक्ताओं के हितों एवं कल्याण के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में…

Read More

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर…

Read More

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को होली के दिन साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसे ‘ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण’ कहा जा रहा है और यह भारत में भी दिखाई देगा, हालांकि बहुत कम समय के लिए. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार इसे ‘ग्रस्तोदित’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब ग्रहण शुरू होगा, उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा और चंद्रमा के उदय होने के बाद ग्रहण का अंतिम चरण नजर आएगा. यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में चंद्रमा शाम करीब 6:26 से 6:32 बजे के बीच उदय…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम हल्की राहत के बावजूद दिन में तेज धूप और चुभने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। खासकर दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। बाजारों में चहल-पहल तो है, लेकिन लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद आगामी…

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

Read More

महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड ‘बड़ा दोस्त’ वाहन क्रमांक MP15ZL4455 को रोका। जांच के दौरान पुराने घरेलू सामान के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा 02 क्विंटल 74 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 37 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन, नगदी…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलती मिली। महज एक साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों ने एक ही फंदे पर झूलते मिला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा के रहने वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते विवाद हुआ था।…

Read More

दंतेवाड़ा। जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सीढ़ियों के ग्रिल से लटका मिला छात्र मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था। घटना आज तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्र जब सुबह बाथरूम की…

Read More

बिलासपुर। तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द का रहने वाला शिवम मानिकपुरी (20) अपने पांच साथियों के साथ रविवार दोपहर में खमतराई की ओर घूमने गए थे। सभी अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की…

Read More

दुर्ग।  जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसदा खार में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला न केवल हत्या का था, बल्कि मानवीय क्रूरता और पुलिस की तकनीकी सजगता का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या था पूरा मामला? कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम के पीछे एक खेत में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि महिला की गला दबाकर…

Read More