रायपुर। राजधानी रायपुर के ताजनगर क्षेत्र में धारदार तलवार लहराकर लोगों को आतंकित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिविल लाइन की टीम को प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से तलवार बरामद की।
सूचना के अनुसार, कुछ व्यक्तियों ने ताजनगर इलाके में तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की कोशिश की थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
अरबाज खान, पिता शेख जमलुद्दीन, उम्र 24 वर्ष, निवासी तक नगर, पंडरी पुलिस चौकी के पास, थाना सिविल लाइन।दुर्गेश साहू उर्फ जरहा, पिता देवानंद साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी काली नगर पुलिस चौकी के पास, थाना सिविल लाइन।नंदन राय, पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय, उम्र 40 वर्ष, निवासी पंडरी गांधीनगर, चंद्राकर किराना स्टोर के पास, थाना सिविल लाइन।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई धारदार तलवार जप्त कर ली गई है। प्रकरण की जांच जारी है।





