Author: RAJ
रायपुर । थाना उरला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बीरगांव दुर्गानगर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास पकड़ा गया। सूचना मिलने पर थाना उरला पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पिस्टल रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज…
रायपुर: संत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना समाज को सही दिशा देती है, और जब शासन व्यवस्था इन मूल्यों से जुड़ती है, तो विकास और संस्कार दोनों साथ-साथ आगे बढ़ते हैं। संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया स्थित कबीर मठ आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर संत सम्मेलन फाल्गुन महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर आश्रम में विकास कार्य के लिए 11 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने मठ…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार के परिणामस्वरूप नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से साकार हो रहा है तथा विकसित छत्तीसगढ़ का स्वरूप स्पष्ट रूप से आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों ने आज हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने सुरक्षा, विकास और शांतिपूर्ण जीवन की राह को अपनाया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिख संगत द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के साथ हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब, बीदर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। यह यात्रा सिख समाज की आस्था, परंपरा और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने संगत को मंगलमय…
बिलासपुर. होली त्योहार को देखते हुए हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 02-02 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटियाकी होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 02-02 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 02 व 09 मार्च 2026 प्रत्येक सोमवार को दो फेरे के लिए चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से…
रायपुर: जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अपर संचालक जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दरियो को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने दरियो की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने दरियो को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपर संचालक उमेश मिश्रा ने उनके साथ कार्य के…
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की। लेकिन हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मामले का खुलासा किया और पत्नी समेत 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा का है। जानकारी के मुताबिक, किशोर सारथी की पत्नी रोशनी का पिछले एक साल से गांव के ही लिलेश उर्फ मुरू अफेयर चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने किशोर सारथी (27) का रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल रमेन डेका को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को पुष्पगुच्छ, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति तथा शॉल भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल डेका के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना की।
IND vs WI Pitch Report: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 1 मार्च यानी रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। सुपर 8 का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का बन चुका है। 1 मार्च को खेला जाने वाला IND vs WI मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां इस टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बना था। ईडन की यह सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों आक्रामक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से…
कवर्धा। जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल हुई है। कवर्धा–जबलपुर तथा कवर्धा–रायपुर मार्ग के बीच शहर क्षेत्र में बाईपास निर्माण और NH-30 के धवईपानी (चिल्पी) से सिमगा तक सेक्शन को 4 लेन में विकसित करने की स्वीकृति के संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं। इस विषय पर नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, से मुलाकात के दौरान उन्होंने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्ताव पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा बैठक के दौरान गडकरी ने…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
