Author: RAJ
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद की बैठक में भी शामिल होंगे। यह बैठक विधानसभा परिसर में ही आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकार के विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
Gold Rate Today In India: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया तो ये फिसल गए। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन गिरे हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। दस ग्राम का 24 कैरट वाला गोल्ड दो दिनों में ₹1970 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1810 कमजोर हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी…
Petrol Diesel Price Today: हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं—चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ…
Aaj Ka Panchang 10 March 2026: आज 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि मध्य रात्रि 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी उपरांत अष्टमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. शनि और शुक्र मीन राशि में रहेंगे और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आज का पंचांग 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार तिथि, वार व संवत तिथि: चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि मध्य रात्रि 12 बजकर…
aaj ka Rashifal 10 March 2026 Rashifal: 10 मार्च के दिन मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को हनुमानजी की पूजा करने से बल बुद्धि और विद्या मिलती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 10 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं,10 मार्च को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारियों एवं सहप्रभारियों के साथ-साथ जिला संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। देखें पूरी लिस्ट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
कोरबा। कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के बाहरी हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। काले धुएं का गुबार देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के बाहरी परिसर में भारी मात्रा में सूखे पत्ते जमा थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की शरारत या जलती हुई वस्तु फेंकने के कारण इन पत्तों ने आग पकड़ ली। गर्मी और हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और अस्पताल की मुख्य इमारतों की ओर बढ़ने लगी। अस्पताल प्रबंधन ने बिना…
रायपुर, 9 मार्च 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, विधायक अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए निर्वाचित प्रत्याशियों को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने विधानसभा में दोनों महिला नेताओं को प्रमाण पत्र सौंपा। राज्य की इन दोनों सीटों पर केवल एक-एक उम्मीदवार होने के कारण कोई अन्य दावेदार नहीं उतरा, जिससे मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और दोनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गईं। भाजपा की लक्ष्मी वर्मा को प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व और…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
