Author: RAJ

रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुढ़ियारी थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 13.156 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जो पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी बनकर यात्रा करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर-7 के बाहर स्थित पार्किंग से रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र प्रसाद (29) निवासी मोचारा खास, थाना सैनी, जिला कौशांबी (उत्तरप्रदेश) और हेमलता कैवर्त्य (30) निवासी कारगिरोड, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (हाल पता धूमनगंज, प्रयागराज) के रूप में हुई…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में सराफा कारोबारी से ठगी का शिकार बनाया गया है। यहाँ एक महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और करीब 5 लाख रुपये के जेवर पहनकर ट्रायल के बहाने चंपत हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी स्थित ‘मां दुर्गा ज्वेलर्स’ की है। जहां कमलेश्वरी साहू नाम की महिला अपने साथी मेषराम साहू के साथ दुकान पहुंची। उन्होंने दुकानदार पंकज सोनी से सोने का ‘रानी हार’ दिखाने को कहा। दुकान संचालक दुर्गा सोनी ने पास की दूसरी दुकान से रानी…

Read More

बिलासपुर। न्यायधानी के कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी में बिहार के गया निवासी 19 वर्षीय छात्र रोहित कुमार के 5 मार्च 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि रोहित के गायब होने की सूचना प्रबंधन ने 6 मार्च की रात करीब 10:30 बजे दी, जबकि घटना उससे पहले ही घटित हो चुकी थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, रोहित का अपने सहपाठी पंकज के साथ 5,000 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी, जिसे प्रशासन ने अनदेखा किया। परिजनों ने…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बार के बजट में युवाओं के लिए कई बड़ी सौगातें दी हैं। सरकार द्वारा लाई गई नई योजनाओं को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इसी को लेकर हॉर्नबिल टीवी की टीम ने बिलासपुर के युवाओं से बातचीत कर उनकी राय जानी। बिलासपुर के युवाओं का कहना है कि इस बार का बजट युवाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। युवाओं ने बताया कि सरकार द्वारा बिलासपुर में नालंदा परिसर बनाने…

Read More

रायपुर, 13 मार्च 2026 :  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के उच्च शिक्षा विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गई। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य के सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की आधारशिला है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है। मंत्री वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 37 योजनाएं संचालित की जा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में नई शिक्षा नीति का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या नीति के अनुसार सभी स्कूलों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार 22 छात्रों पर एक शिक्षक की व्यवस्था का प्रावधान है, जबकि छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के बाद औसतन 19 छात्रों पर एक शिक्षक उपलब्ध…

Read More

रायपुर| गर्मी के मौसम में टिकट जांच ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को राहत देने के लिए रायपुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। अब मंडल में कार्यरत टिकट निरीक्षक (टीटीई) गर्मियों के दौरान पारंपरिक कोट की जगह स्लीवलेस कोट पहनकर ड्यूटी कर सकेंगे। टिकट चेकिंग स्टाफ की मांग पर रेलवे प्रशासन ने इसकी अनुमति दी है और गुरुवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ को प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और कई बार खुले स्थानों पर लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती है। गर्मी के दिनों में तेज धूप और उमस के कारण पारंपरिक…

Read More

रायपुर। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्स्तरीय बैठक ली। इस बैठक में आपदा प्रभावित राज्यों की मदद की जाती है। चालू वित्तीय वर्ष की संभवतः यह आखिरी बैठक थी, जिसमें प्रभावित राज्यों की मदद करने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी गई है। इस उच्च स्तरीय समिति ने इस वर्ष आयी बाढ़, आकस्मिक बाढ़, बादल फटने से हुई घटनाओं, भूस्खलन, चक्रवात और तूफान से हुए नुकसान की समीक्षा की है। बैठक में उच्च स्तरीय समिति ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड तथा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त मदद देने पर सहमति दी। यह राशि…

Read More

बिलासपुर। जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से तलाक को मंजूरी दी है। डिवीजन बेंच ने यह फैसला दंपती के बीच सुलह की संभावनाओं के खत्म होने और दो बेटियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनाया है। मध्यस्थता केंद्र में हुए समझौते के तहत पति ने पत्नी को 51 लाख रुपए गुजारा भत्ता और अपनी दोनों बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए 15-15 लाख रुपए की FD कराने पर सहमति जताई है। महाराष्ट्र के राजोली निवासी व्यक्ति की शादी छत्तीसगढ़ निवासी महिला के 21 मई 2006 को…

Read More

रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के अनुदान मांगों की चर्चा में विभागीय अधिकारी सदन से गायब रहे। इसे लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई और चर्चा शुरू होने से पहले विभाग के बड़े अधिकारियों को सदन में बुलाने की मांग की परंतु सभापति धरम लाल कौशिक ने कार्यवाही जारी रखी। इससे नाराज होकर कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट करते हुए अनुदान मांग की चर्चा में भाग नहीं लिया।

Read More