Author: RAJ

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार तथा धर्मशाला निर्माण के मुद्दे को सदन में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से पूछा कि क्षेत्र से धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और धर्मशाला निर्माण के लिए विभाग को कितने प्रस्ताव प्राप्त हुए और उनमें से कितनों को स्वीकृति मिली है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि जिले से मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए कुल 74 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से मात्र 16 प्रस्तावों को स्वीकृति…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में रायगढ़ जिले में अलसी उत्पादन के लिए बीज वितरण और उसके रिजेक्ट होने का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। उमेश पटेल ने कहा कि मंत्री के जवाब के अनुसार रायगढ़ जिले में वितरित किए गए बीज में 158.49 हेक्टेयर क्षेत्र का उत्पादन रिजेक्ट कर दिया गया, जिससे करीब 85 प्रतिशत किसानों का रकबा प्रभावित हुआ। उन्होंने पूछा कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में बीज क्यों रिजेक्ट किया गया। इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा कि…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने राज्य में गौवंशीय पशुओं की संख्या, दुग्ध उत्पादन की स्थिति और संबंधित योजनाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर है, कुल कितने गौवंशीय पशु हैं, प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता कितनी है और कितने कृत्रिम गर्भाधान केंद्र संचालित हैं। कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रामविचार नेताम ने सदन को जानकारी दी कि 2019 की 20वीं पशु गणना के अनुसार राज्य में कुल 99.84 लाख गौवंशीय पशु हैं। वर्तमान में प्रदेश दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं है। भारत सरकार के…

Read More

रायपुर। खाद्य विभाग रायपुर ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध स्टाक में रखने वाले होटल रेस्टोरेंट पर कार्रवाई शुरू की है। पहले दिन शहर के आउटर के होटलों पर छापामार कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच दल ने जांच के दौरान धरसींवा विकासखंड के सेजबहार क्षेत्र में स्थित कमल होटल में घरेलू एलपीजी गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 14.2 किलोग्राम क्षमता के 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसी क्षेत्र में बाबूलाल चिकन सेंटर में भी घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 3 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार अभनपुर-नवापारा क्षेत्र…

Read More

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। पूरे साल में 4 बार नवरात्रि का त्यौहार आता है, जिसमें दो गुप्त, एक शारदीय और एक चैत्र नवरात्रि होती है। इनमें शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। शारदीय और चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के  9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जबकि गुप्त नवरात्रि माह, आषाढ़ माह में आती है। चैत्र नवरात्रि की तिथि बता दें कि, इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च 2026 से हो रहा है और समाप्त 27 मार्च को होगा। चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक विधानसभा क्षेत्र के होटल रॉयल कैसल में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आसमान में धुएं के गुब्बारे नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि, पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में आग लगी, जिसके बाद आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंचती हुई दिखाई दी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद”2nd छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट” में शामिल होने दोपहर 1 बजे पं. रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जायेंगे। वहीं दोपहर 2.15 को TJSB सहकारी बैंक Ltd. के उद्घाटन में कटोरा तालाब में शामिल होंगे और विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने दोपहर 3.15 को छत्तीसगढ़ विधानसभा जायेंगे। वहीं शाम 5 बजे कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यकम में शिरकत करेंगे। इसके बाद सीएम साय पीएम किसान उत्सव दिवस और पीएम किसान सम्मान निधि की 22 वी किश्त वितरण कार्यक्रम में…

Read More

0-मुख्यमंत्री ने बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का किया शुभारंभ  0-28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ रुपये से अधिक की राहत  0-आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ  0-मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 2 हजार 931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपए की सब्सिडी का किया अंतरण  रायपुर// मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय स्थित सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना का लाभ लेने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा श्रम विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 01 हजार 823 करोड़ 87 लाख 69 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित की गईं। इसमें वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के लिए 01 हजार 567 करोड़ 86 लाख 79 हजार रूपए, श्रम विभाग के लिए 256 करोड़ 90 हजार रूपए शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नई औद्यागिक नीति लागू की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उद्योग विभाग उद्योेग मंत्री देवांगन नेे कहा कि इस बजट में सरकार द्वारा राज्य के औद्योगिक विकास…

Read More

असम/पश्चिम बंगाल। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को दो चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करीब 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दौरे के पहले दिन पीएम मोदी कोकराझार में लगभग 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें असम माला 3.0 योजना के तहत 3,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 900 किलोमीटर सड़कों का निर्माण शामिल है, वहीं बोडोलैंड क्षेत्र में छह सड़क परियोजनाएं और रेलवे ओवरहॉलिंग वर्कशॉप की भी नींव रखी जाएगी। शाम को गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जहां चाय बागान श्रमिकों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे और पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी की जाएगी जिससे 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा कोपिली हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी पाइपलाइन विस्तार, कई रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट, बिश्वनाथ घाट और नीमाती में क्रूज टर्मिनल, दिब्रूगढ़ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कामाख्या मंदिर रोपवे प्रोजेक्ट और गुवाहाटी में पीएम एकता मॉल का भी शुभारंभ होगा। वहीं 14 मार्च को सिलचर में करीब 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिसमें 166 किलोमीटर लंबा शिलांग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर, एनएच-306 पर एलिवेटेड कॉरिडोर और करीमगंज में कृषि कॉलेज शामिल हैं।

Read More