Author: RAJ
रायपुर/14 मार्च 2026। राजीव भवन में महिला कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता लेकर देश के वर्तमान गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत एवं महिला कांग्रेस की प्रवक्ता प्रगति वाजपेयी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया, वहां जाकर इजराइल को फादर बताया और उस फादर ने प्रधानमंत्री मोदी जी के भारत लैंड करने से पहले ही एक युद्ध छेड़ दिया। अमेरिका, इजराइल, ईरान, इनके बीच में आज हिंदुस्तान भी उस आग में जल रहा है। पूरे देश में…
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 5.33 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक 12 मार्च 2026 को देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक सोने का रानी हार खरीदने के बहाने…
रायपुर। सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन 81वें दिन भी जारी रहा। न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से दण्डवत प्रणाम करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम ने बताया कि अभ्यर्थी बॉन्ड भरकर अनशन पर बैठे हुए हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगे बढ़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर से नया रायपुर तूता स्थित…
रायपुर। गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों में लग रही लंबी कतारों पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अफवाहों के कारण यह स्थिति बनी है, जबकि देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने लोगों से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। अफीम की खेती को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधानसभा घेराव के सवाल पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने कम दाम में असली सोना देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक उमेद साहू निवासी मुंगेली ने 5 दिसंबर 2025 को गौरेला थाने में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उमेद ने बताया कि आरोपियों ने उससे संपर्क कर दावा किया कि कारीआम गांव के पास तालाब की खुदाई के…
रायपुर। भाठागांव न्यू बस स्टैंड से बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की बस भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अब्दुल अलीम निवासी डुमतराई ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बस ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। 6 मार्च 2026 की शाम बस क्रमांक CG-07-E-0782 को चालक ने भाठागांव न्यू बस स्टैंड में खड़ा किया और चाबी चालक सीट के नीचे रखकर घर चला गया। अगले दिन सुबह बस मौके से गायब मिली। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए टाटा मोटर्स द्वारा कार उपहार देने की इस पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खेलों को…
रायपुर/मैनपाट: छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट (सरगुजा) को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (Housing Board) को 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि आवंटित की गई है। इस जमीन पर अटल विहार योजना के तहत एक सर्वसुविधायुक्त आधुनिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। केरल मॉडल पर आधारित होगा वेलनेस सेंटर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह परियोजना प्राकृतिक परिवेश को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। इसमें पर्यटकों के लिए सुरक्षित और किफायती ठहराव…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर से “गौधाम योजना” का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत प्रदेश में 29 गौधामों का उद्घाटन किया जाएगा। राज्य सरकार ने घुमंतू और निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। योजना के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, प्रत्येक गौधाम में लगभग 200 गौवंश रखने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सड़कों पर घूमने वाले और निराश्रित मवेशियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। यह योजना प्रदेश में गौसंरक्षण और पशु प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा…
रायपुर। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब पूरे देश में दिखने लगा है। एक तरफ जहां पेट्रोल डीजल और LPG गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत चल रही है। तो वहीं अब दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण किराए में यह बढ़ोतरी की जा रही है। एयरलाइन के अनुसार, यात्रियों से फ्यूल चार्ज के रूप में 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
