Author: RAJ
राजनांदगांव के विकास को नई गति: 2 हजार सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम सहित 226 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 226 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने राजनांदगांववासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमिपूजन केवल विकास कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि शहर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि…
जशपुर। जिले के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश में जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ चार थाना प्रभारी, 4 उप-निरीक्षक और 3 सहायक उप-निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश में प्रभावित सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल में आमद देते हुए कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
अफीम की खेती करने वाले को भाजपा बचा रही 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव रायपुर/14 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में गैस की किल्लत शुरू हो गयी है। आम आदमी परेशान हो रहा है। गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर लगभग बंद सर्वर का बहाना बनाकर बुकिंग लेना बंद कर दिया…
रायपुर/14 मार्च 2026। राजीव भवन में महिला कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता लेकर देश के वर्तमान गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत एवं महिला कांग्रेस की प्रवक्ता प्रगति वाजपेयी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया, वहां जाकर इजराइल को फादर बताया और उस फादर ने प्रधानमंत्री मोदी जी के भारत लैंड करने से पहले ही एक युद्ध छेड़ दिया। अमेरिका, इजराइल, ईरान, इनके बीच में आज हिंदुस्तान भी उस आग में जल रहा है। पूरे देश में…
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 5.33 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक 12 मार्च 2026 को देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक सोने का रानी हार खरीदने के बहाने…
रायपुर। सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन 81वें दिन भी जारी रहा। न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से दण्डवत प्रणाम करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम ने बताया कि अभ्यर्थी बॉन्ड भरकर अनशन पर बैठे हुए हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगे बढ़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर से नया रायपुर तूता स्थित…
रायपुर। गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों में लग रही लंबी कतारों पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अफवाहों के कारण यह स्थिति बनी है, जबकि देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने लोगों से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। अफीम की खेती को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधानसभा घेराव के सवाल पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने कम दाम में असली सोना देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक उमेद साहू निवासी मुंगेली ने 5 दिसंबर 2025 को गौरेला थाने में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उमेद ने बताया कि आरोपियों ने उससे संपर्क कर दावा किया कि कारीआम गांव के पास तालाब की खुदाई के…
रायपुर। भाठागांव न्यू बस स्टैंड से बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की बस भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अब्दुल अलीम निवासी डुमतराई ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बस ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। 6 मार्च 2026 की शाम बस क्रमांक CG-07-E-0782 को चालक ने भाठागांव न्यू बस स्टैंड में खड़ा किया और चाबी चालक सीट के नीचे रखकर घर चला गया। अगले दिन सुबह बस मौके से गायब मिली। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए टाटा मोटर्स द्वारा कार उपहार देने की इस पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खेलों को…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.