Author: RAJ

रायपुर। उपमुख्यमंत्री और कवर्धा के विधायक विजय शर्मा ने आज कवर्धा में अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित 250 सीटर नालंदा लाइब्रेरी का भूमिपूजन किया। 4.41 करोड़ रूपये की लागत से बन रही इस लाइब्रेरी का उद्देश्य जिले में शिक्षा, अध्ययन संसाधनों और ज्ञान-संस्कृति को नई दिशा देना है। इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह नालंदा परिसर कवर्धा में बहुआयामी ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित होगा और शिक्षा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफे’ का भव्य उद्घाटन किया, जो नक्सली हिंसा से प्रभावित और मुख्यधारा में लौटे सदस्यों के पुनर्वास एवं स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। यह कैफे पुलिस लाइन परिसर में स्थापित किया गया है और बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन के सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कैफे में कार्यरत नारायणपुर की फगनी, सुकमा की पुष्पा ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर, बस्तर की आशमती और प्रेमिला बघेल से सौहार्दपूर्ण बातचीत की और उन्हें नई शुरुआत के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने…

Read More

हैदराबाद : बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट में देसी अवतार में धमाल मचा दिया। एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ के टाइटल लॉन्च पर प्रियंका ने सफेद हाफ साड़ी में राजसी अंदाज दिखाया, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। इवेंट में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन, राजामौली, एमएम कीरवानी, भूषण कुमार, नम्रता शिरोडकर और सितारा भी मौजूद थे। प्रियंका ने स्टेज पर स्पीच देकर सबका दिल जीत लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वेन्यू पहुंचते ही प्रियंका ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया और भीड़ की…

Read More

रायपुर। राजधानी के कमल विहार क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके गैंग ने दो छात्राओं और उनके भाई को फ्लैट में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला ने खुद को पुलिस की महिला SI बताकर धमकाया और गलत कार्य में फंसाने का भय दिखाते हुए पीड़ितों से 25 हजार रुपये जबरन वसूल लिए। पीड़ित छात्राओं और युवक को गैंग ने पूरी रात बंधक बनाकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ितों ने मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें डकैती और छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में…

Read More

IND A vs PAK A: दोहा। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 8 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान शाहीन्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में ओमान को हराया था और अब भारत को हराकर अपनी लय बरकरार रखी है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला…

Read More

Delhi Blast : नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला बम धमाके की जांच में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी से आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है। धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार इसी आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामले को अपने हाथ में लेने के बाद व्यापक जांच के दौरान यह सफलता हासिल की। जांच में पता चला है कि आमिर राशिद अली जम्मू-कश्मीर के पंपोर का निवासी है और उसने हमलावर डॉ. उमर नबी के साथ मिलकर लाल…

Read More

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जहां-जहां चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां-वहां राजनीतिक उथल-पुथल या बगावत जैसी स्थिति बन जाती है, यह देश की जनता देख चुकी है। मीडिया से चर्चा में ओपी चौधरी ने कहा कि देशभर की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, उनके अनथक परिश्रम और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को निरंतर समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र से लेकर बिहार…

Read More

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहरवासियों के लिए लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण सहित कुल 66.25 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में किरण देव, महापौर संजय पांडे और जनप्रतिनिधियों ने मावली माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मावली माता मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण की मांग वर्षों से लंबित थी। इसे पूरा करते हुए विधायक किरण देव ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की और आज इसका विधिवत भूमिपूजन किया।…

Read More

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक लेवल एजेंट्स (BLA) और पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सांसद ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) कार्य की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। बैठक में बृजमोहन ने कहा कि 20 वर्षों में केवल एक बार होने वाला SIR लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह केवल चुनावी कार्य नहीं, बल्कि…

Read More

रायपुर। भाटापारा के गुरुकुल स्कूल में शनिवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में भाग लेना ही असली जीत है, क्योंकि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का साहस पैदा करता है। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का खिलाड़ियों, आयोजकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। महोत्सव में रस्साकसी, गेड़ी दौड़ और अन्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं और प्रतिभागियों को सांसद ने पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र…

Read More