Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, पारदर्शिता और समयपालन को और मजबूत करने के लिए महानदी भवन और इंद्रावती भवन में कार्यरत सभी विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था का लाइव डेमो मुख्य सचिव श्री विकास शील की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में प्रदर्शित किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस प्रणाली का परीक्षण कल से प्रारंभ होगा और 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालयों में AEBAS के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि 1 जनवरी 2026 से यह प्रणाली सभी संचालनालयों और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में आयोजित किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मखाना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम में किसानों ने मंत्री का स्वागत मखाना से बनी माला से किया और उन्हें अपने उत्पादों के बारे में जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तक मखाना उत्पादक राज्य के रूप में केवल बिहार को ही जाना जाता था, लेकिन छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए केंद्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किया जाएगा, जिससे राज्य के मखाना उत्पादक किसान अपना…
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज किसान समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 21वीं किस्त के राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़कर किसानों से सीधे संवाद किया। धमतरी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जहां हजारों किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुना और सराहा। समारोह में मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और…
रायपुर। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में समस्त पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रवण बिसनोई, पिता महीराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी जालेली…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने वाले छत्तीसगढ़ के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है और यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि देहरादून में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित 28वीं ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट…
रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 19 और 20 नवंबर को राज्य स्तरीय भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। पी.जी. कॉलेज मैदान में होने वाले इस विशेष समारोह की शुरुआत सोमवार सुबह 10 बजे से होगी, जबकि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रपति मुर्मू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनजातीय विरासत और नायकों का सम्मान करेंगी। कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य…
रायपुर। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नए अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और दोनों पदाधिकारियों को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु वनोपज संघ का नेतृत्व अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र से जुड़ा है, क्योंकि यह सीधे राज्य के वनवासियों के जीवन, आय और सामाजिक विकास से संबंधित है। उन्होंने विश्वास जताया कि रूप…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर स्थित सीबीडी बिल्डिंग में राज्य GST विभाग के नए अत्याधुनिक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। नया कार्यालय भवन 5वें और 6वें तल पर निर्मित किया गया है। इस अवसर पर वित्त सचिव मुकेश बंसल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन सतीश थौरानी, CAIT के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी, CA एसोसिएशन व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, तथा रायपुर मुख्यालय और विभिन्न संभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था तभी मजबूत होगी जब व्यापारिक गतिविधियों को सरल और सहयोगी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन यादगार बन गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विश्व की सबसे प्रतिष्ठित FIH जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया। पहली बार भारत टूर पर निकली यह ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंची, जिससे राज्य में हॉकी प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत पहली बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है, और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि 1 दिसंबर से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई बिजली योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ लगभग 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा। योजना के तहत 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिल का लाभ मिलेगा। अर्थात्, 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरों का पूरा हाफ बिल माफ होगा, जबकि 200 से 400 यूनिट तक खपत करने…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
