Author: RAJ

अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर सरगुजा में बुधवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं को नमन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि “आदिवासी संस्कृति का विकास ही भारत के विकास की नींव है। हमें अपनी धरोहर और परंपराओं को जीवंत रखने की आवश्यकता है।” राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 साल पूर्ण होने पर राज्यवासियों को गर्व होना चाहिए। उन्होंने जनजातीय समाज की साझा विरासत, संघर्ष…

Read More

मुंबई। सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती ओरी उर्फ ओरहान अवतरमानी 252 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ओरी को समन जारी करते हुए 20 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई तब हुई है जब इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे सामने आए। आरोपी शेख ने पूछताछ में दावा किया कि वह देश और विदेश में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पार्टियों…

Read More

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आज जनजातीय गौरव दिवस का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस समारोह में जनजातीय परंपरा, संस्कृति और संघर्ष की विरासत को याद किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जनजातीय नायकों, जनजातीय विद्रोहों के वीरों और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, पारदर्शिता और समयपालन को और मजबूत करने के लिए महानदी भवन और इंद्रावती भवन में कार्यरत सभी विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था का लाइव डेमो मुख्य सचिव श्री विकास शील की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में प्रदर्शित किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस प्रणाली का परीक्षण कल से प्रारंभ होगा और 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालयों में AEBAS के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि 1 जनवरी 2026 से यह प्रणाली सभी संचालनालयों और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में आयोजित किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मखाना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम में किसानों ने मंत्री का स्वागत मखाना से बनी माला से किया और उन्हें अपने उत्पादों के बारे में जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तक मखाना उत्पादक राज्य के रूप में केवल बिहार को ही जाना जाता था, लेकिन छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए केंद्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किया जाएगा, जिससे राज्य के मखाना उत्पादक किसान अपना…

Read More

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज किसान समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 21वीं किस्त के राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़कर किसानों से सीधे संवाद किया। धमतरी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जहां हजारों किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुना और सराहा। समारोह में मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और…

Read More

रायपुर। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में समस्त पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रवण बिसनोई, पिता महीराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी जालेली…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने वाले छत्तीसगढ़ के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है और यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि देहरादून में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित 28वीं ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट…

Read More

रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 19 और 20 नवंबर को राज्य स्तरीय भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। पी.जी. कॉलेज मैदान में होने वाले इस विशेष समारोह की शुरुआत सोमवार सुबह 10 बजे से होगी, जबकि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रपति मुर्मू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनजातीय विरासत और नायकों का सम्मान करेंगी। कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नए अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और दोनों पदाधिकारियों को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु वनोपज संघ का नेतृत्व अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र से जुड़ा है, क्योंकि यह सीधे राज्य के वनवासियों के जीवन, आय और सामाजिक विकास से संबंधित है। उन्होंने विश्वास जताया कि रूप…

Read More