Author: RAJ

CG Bravery Awards 2025: छत्तीसगढ़ के बच्चों को उनके अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और सूझबूझ का परिचय देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना है. जिसके लिए राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. वीरता पुरस्‍कार प्रदेश के उन बालक-बालिकाओं को दिया जाएगा, उन्होंने किसी विशेष घटना में निस्वार्थ भाव से किसी का जीवन बचाने या गंभीर क्षति से सुरक्षित रखने का साहसिक काम किया हो. 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे होंगे पात्र राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार के आवेदन के लिए आयु सीमा तय की गई है. जिसके तहत इसके लिए आवेदन…

Read More

पंचांग : आज 20 दिसंबर, 2025 शनिवार, के दिन पौष महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता हैं. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. 20 दिसंबर का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : पौष पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन : शनिवार तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा योग : गंड नक्षत्र : मूल करण : नाग चंद्र राशि : धनु सूर्य राशि…

Read More

मेष- चंद्रमा आज 20 दिसंबर, 2025 शनिवार के दिन धनु राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज आपमें ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी. इस कारण आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें. ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिजनों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें. मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा. किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा. दोपहर के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन होगा. हालांकि आज आप केवल अपने काम पर ध्यान दें. वृषभ- चंद्रमा आज 20 दिसंबर, 2025 शनिवार…

Read More

Bharti Singh Second Baby: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर गुड न्यूज दे दी है. वे दूसरी बार मां बनी हैं और बेटे को जन्म दिया है. भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का पहले भी एक बेटा है. भारती को थी बेटी की ख्वाहिश बता दें, भारती प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दे रही थीं. वहीं कई वीडियो में तो उन्होंने पैपराजी के सामने ये बात भी कही कि वह चाहती हैं कि उनके घर इस बार लक्ष्मी (बेटी) आए. आज यानी 19 दिसंबर की सुबह उन्‍हें लाफ्टर शेफ…

Read More

Dhurandhar Box Office Day 15: एक साल बाद आई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 15 दिन पूरे कर एक नया इतिहास रच दिया है. कई पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा के ‘दिग्गज क्लब’ में शामिल हो चुकी है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि आधे महीने बाद भी इस फिल्म का जादू बरकरार है, यहां तक कि यह हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के सामने भी डटकर खड़ी है. ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक्शन-एडवेंचर स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर…

Read More

ED Action on 1xBet case: भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी (illegal online betting) और मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) से जुड़े मामले में शुक्रवार को फिल्म और खेल से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों पर कार्रवाई की गई. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate–ED) ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला जैसी कई जानी मानी हस्तियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है. इन हस्तियों की संपत्ति जब्त की गई ईडी की कार्रवाई में शामिल हस्तियों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह शामिल हैं, जिनकी लगभग 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया गया है. साथ ही पूर्व क्रिकेटर रॉबिन…

Read More

MP News: मध्‍य प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्‍यता बेहद कम हो गई. ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण लाेगों को सुबह और शाम कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. दिल्‍ली से इंदौर- भोपाल आने वाली ट्रेनें हुई लेट घने कोहरे का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा. दिल्ली से इंदौर और भोपाल आने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं. पंजाब मेल करीब…

Read More

Naxali Surrender: नक्सल संगठन अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. इसी बीच नक्सलियों को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां आज तेलंगाना में 41 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. आत्मसमर्पण करने वाले 41 नक्सलियों में से दो तेलंगाना से और 39 छत्तीसगढ़ से हैं. तेलंगाना में 40 नक्सली करेंगे सरेंडर तेलंगाना में सरेंडर करने वाले 41 नक्सलियों में से 24 ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर किए गए हथियारों में तीन AK-47, एक LMG, पांच SLR, 7 राइफलें, एक BGL गन, चार 303 राइफलें, एक सिंगल शॉट राइफल और दो एयर गन…

Read More

Parliament Session Tea on Discussion: 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुए संसद का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार को संपन्न हो गया है. जहां सदन में चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस और हंगामा देखने को मिला तो वहीं समापन के बाद कुछ और ही नजारा सामने आया. चाय पर चर्चा के दौरान सभी दलों के बड़े नेता एक साथ नजर आए. संसद सत्र के समापन के बाद हर बार चाय पर चर्चा आयोजन की परंपरा रही है लेकिन पिछली बार मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने इसका बॉयकॉट कर दिया था. संसद के शीतकालीन सत्र के समापन…

Read More

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आज सौम्या चौरसिया को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की गई है. सौम्या चौरसिया के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग निलंबित IAS सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. इस गिरफ्तारी के बाद ED को उनकी तीन दिनों की रिमांड दी गई थी. आज रिमांड खत्म होने…

Read More