Author: RAJ
CG News: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(AICC) ने 5 राज्यों के स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुंडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं. दरअसल, इस साल 2026 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसमें तमिलनाडु, केरल, असम, पुंडुचेरी और पश्चिम बंगाल शामिल है. जिसको लेकर अब कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है. इसी बीच कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी है.
रायपुर : पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी और चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस Raipur Police Action से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। पहला मामला थाना धरसींवा क्षेत्र का है। प्रार्थी गुलाब सिंह ओडके ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपनी यामाहा मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 NE 0268) वंदना ग्लोबल कंपनी गेट के सामने पार्क कर लॉक किया था। रात में लौटने पर बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी…
बीजापुर : जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादी आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गगनपल्ली और मुरकीपार के जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई, जहां दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सशस्त्र माओवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बासागुड़ा क्षेत्र में 10 से 15 माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल जंगल क्षेत्र में आगे बढ़े, माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके…
एमसीबी : जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एसईसीएल के फिल्टर प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। पंप ऑपरेटर पद पर पदस्थ 35 वर्षीय दिलीप सिंह ने दोपहर करीब 2 बजे पुराने हाजरी घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से न केवल एसईसीएल कर्मचारियों में, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दिलीप सिंह रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। दोपहर में जब वह नजर नहीं आए, तो सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू…
रायपुर : समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। सुबह और देर रात ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस बीच, Chhattisgarh Weather Update को लेकर मौसम विभाग ने अहम जानकारी साझा की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा…
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। निजामुद्दीन–रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12410/12409) में एक अतिरिक्त AC-3 कोच जोड़ने का निर्णय किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधा देना और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाना है। रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12410 निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त AC-3 कोच 5 जनवरी 2026 से उपलब्ध रहेगा। वहीं, वापसी की सेवा यानी ट्रेन संख्या 12409 रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में यह सुविधा 7 जनवरी 2026 से लागू होगी।…
नई दिल्ली: भारत में हर दिन सुबह 6 बजे तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया जाता है. आज 4 जनवरी 2026 को भी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. दुनिया के अलग-अलग कई देशों में टेंशन का माहौल है, जिसका असर कहीं न कहीं फ्यूल के दामों पर भी पड़ता है. अमेरिका और वेनेजुएला में चल रहे तनाव की वजह से पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि अब तक इसका खास असर दिखता नजर नहीं आ रहा है. डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग फिलहाल स्थिर है. भारत सरकार द्वारा हर…
नई दिल्ली: आज के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,36,210 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹2,42,100 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने और रुपये की कीमत…
मेष- चंद्रमा आज 04 जनवरी, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे. आज किसी के साथ वाद-विवाद में ना उतरें. स्वजनों और दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है. आपका मानभंग होने का प्रसंग ना बनें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. मित्रों से हानि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को किसी का सहयोग नहीं मिलने से मन दु:खी हो सकता है. वृष- चंद्रमा आज 04…
पंचांग : सालों बाद बना महा-संयोग…रविवार को 3 शुभ योगों का मिलन, जानें आपकी किस्मत के लिए क्या है खास
पंचांग : आज 04 जनवरी, 2026 रविवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज तीन प्रमुख योग रवि पुष्य योग, त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. 4 जनवरी का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : माघ पक्ष : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा दिन : रविवार तिथि : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा योग : वैधृति नक्षत्र : पुनर्वसु करण : कौलव चंद्र राशि…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
