Author: RAJ
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर जारी सस्पेंस में आज का दिन सबसे अहम है. जहां एक ओर बांग्लादेश भारत में खेलने को लेकर अपनी जिद पर अड़ा है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ताजा रुख ने बांग्लादेश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. आज बांग्लादेश को मिले आईसीसी के अल्टीमेटम का आखिरी दिन है. अब देखना होगा क्या बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होगा. ‘समर्थन’ मगर ‘बहिष्कार’ नहीं? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को लेकर आज सुबह से विरोधाभासी खबरें आ रही हैं, जिन्होंने इस विवाद को और उलझा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की…
CG News : बिलासपुर से एक अहम और उपभोक्ता हित में बड़ा फैसला सामने आया है। बिलासपुर उपभोक्ता आयोग ने कोविड से हुई मौत के मामले में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को एक करोड़ रुपये से अधिक का हर्जाना देने का आदेश दिया है। यह फैसला बीमा कंपनियों की मनमानी पर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। उपभोक्ता आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को बीमाधारक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अदा करनी होगी। इसके अलावा मानसिक पीड़ा और वाद…
Police Commissioner System : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार 23 जनवरी से रायपुर में पहली बार पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। इस संबंध में प्रस्ताव पूरी तरह तैयार है और आज होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। खास बात यह है कि सरकार इसे केवल नगर निगम सीमा तक सीमित न रखकर पूरे रायपुर जिले में लागू करने की योजना बना रही है। पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर को जिला मजिस्ट्रेट के समान कई…
Chhattisgarh Board Exam: 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होंगी. शेड्यूल के मुताबिक क्लास 5 की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि क्लास 8 की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी. इस परीक्षा में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूल के परीक्षार्थी शामिल होंगे. हालांकि सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. के परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे. 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी. वहीं क्लास 8वीं की…
CG News: राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला है. 7 दिन पहले आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए मेयर मीनल चौबे ने इस संबंध में नोटिस जारी किया था. 9 साल की बच्ची से किया था रेप बता दें कि अब्दुल अंसारी 9 साल की नाबालिग बच्ची से रेप किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का…
Raigarh PDS shop suspended—रायगढ़ जिले के जगतपुर वार्ड क्रमांक 04 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकान को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। खाद्य अधिकारी रायगढ़ के अनुसार, जगतपुर वार्ड 04 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक 411001089) की जांच के दौरान हितग्राहियों को वितरित किए गए खाद्यान्न में अत्यधिक मात्रा में स्टॉक की कमी पाई गई। इसके साथ ही वितरण प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन के…
Bijapur Naxal attack : दिल दहला देने वाली घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सामने आई है। पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच भीमा मडकम की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस समय हुई, जब भीमा मडकम खेत में मौजूद था और आसपास ग्रामीण भी थे। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कंचाल निवासी भीमा मडकम हाल ही में दंतेवाड़ा जिले के बचेली से अपने गांव कावरगट्टा लौटा था। जैसे ही वह खेत में पहुंचा, नक्सलियों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग…
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे शीत लहर से कुछ हद तक राहत मिलेगी। हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है, क्योंकि इसके बाद ठंड के फिर से तेज होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले चरण में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इसके तुरंत बाद अगले दो दिनों में ठंड फिर जोर पकड़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान…
CG Cabinet Meeting : आज छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह कैबिनेट बैठक अब नया रायपुर स्थित मंत्रालय के बजाय मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जाएगी। पहले यह बैठक सुबह 11 बजे तय थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री हाउस में होगी। इस CG Cabinet Meeting में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा रायपुर पुलिस कमिश्नरी के क्षेत्र विस्तार से जुड़ा हुआ है। प्रस्ताव है कि नवा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों को रायपुर पुलिस कमिश्नर के अधिकार क्षेत्र…
नई दिल्ली: आज 21 जनवरी, बुधवार के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,49,790 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹3,20,100 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने और…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
