Author: RAJ
बलौदाबाजार : जिले के बकुलाही गांव स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसा उस समय हुआ जब किलन में कोयला जलाकर उसे घुमाया जा रहा था। अचानक हुए धमाके से पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह पूरा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया…
सूरजपुर : जिले में हसदेव बचाओ आंदोलन से जुड़े एक मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आंदोलन में स्कूली छात्रों की भागीदारी सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने गणेशपुर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि हाल ही में कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आंदोलन के दौरान सूरजपुर पहुंचे थे, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान रामानुज नगर विकासखंड के गणेशपुर स्थित शासकीय स्कूलों के कई छात्र सड़क पर खड़े होकर कांग्रेस…
कांकेर : जिले में नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। देर रात करीब 3 बजे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चारामा थाना क्षेत्र के रतेसरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और…
कोरिया : जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चंदन संजय त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले की सभी देशी, विदेशी और कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल-3(ग) पर्यटन बार, एफएल-4(क) व्यवसायिक क्लब और सभी अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि यह आदेश आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर कानून-व्यवस्था…
CG Train Cancelled : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतर्गत आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़–लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते रायपुर से चलने वाली कुछ महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। रेलवे के अनुसार यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर परिचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस सूची में रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर समेत कुल चार ट्रेनें शामिल हैं। रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर (58527) और विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर (58528) 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में इस गिरावट के कारण सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी। इसके साथ ही सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी लौट सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के लोगों को अभी कुछ दिन और ठंड का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ में…
Raigarh News : जिले के धान उपार्जन केंद्र तमनार में धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। मामला उजागर होते ही जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तमनार में धान खरीदी की डाटा एंट्री में गड़बड़ी पाए जाने पर डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित साय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, धान खरीदी केंद्र तमनार के फड़ प्रभारी हरेराम सिदार को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के चलते धान खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है। प्रशासन…
Raigarh News : रायगढ़ जिले से एक गंभीर अपराध मामले में न्यायालय का सख्त और अहम फैसला सामने आया है। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय एफटीएससी के न्यायाधीश देवेन्द्र साहू ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में चार माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। इस प्रकरण में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने प्रभावी पैरवी…
Bijapur News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से एक ही परिवार के चार लोग तेज बहाव में बह गए। लापता लोगों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। डोंगी में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से दो को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना शाम करीब 5 बजे उसपरी झिल्ली घाट पर हुई। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी के उस पार स्थित बोड़गा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।…
नई दिल्ली: आज 22 जनवरी, गुरुवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
