Author: RNNPARM
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विधायकों को सचिवालयीन सहायता उपलब्ध कराने संबंधी नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। अब विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि राज्य के किसी भी जिले में पदस्थ कर्मचारियों की सेवाएं सचिवालयीन कार्यों के लिए प्राप्त कर सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर पूर्व में जारी निर्देशों में संशोधन की जानकारी दी है। यह संशोधन वर्ष 2019 में सांसदों और विधायकों को लिपिकीय एवं सचिवालयीन सहायता उपलब्ध कराने संबंधी आदेश में किया गया है। नई व्यवस्था के तहत…
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। शादी का वादा देकर लगभग चार साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी अजय कुमार बघेल को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले तीन महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम ने नागपुर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में दबिश दी और आरोपी को मौके से पकड़ लिया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके…
रायपुर। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान टीम ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। जब्त नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ANTF को बस स्टैंड क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्धों पर नजर रखी। जांच के दौरान दो…
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में कई उपलब्धि हासिल की है। अधोसंरचना विकास, आत्मनिर्भर, निर्यात वृद्धि और आर्थिक मजबूती के साथ आम लोगों का जीवन भी सुविधाजनक बना है। पीएम प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और स्वच्छता अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह भी पढ़े :- मेडिकल जांच के दौरान पुलिस…
धमतरी। जिले में गांजा तस्करी के एक आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को रवाना किया गया है। यह भी पढ़े :- नहर निर्माण के विरोध में किसान ने पिया कीटनाशक, हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, सिहावा थाना पुलिस ने बुधवार को सांकरा बैरियर के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से गांजा बरामद किया था। मामले में पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी पलाश…
रायगढ़। जिले में केलो परियोजना के तहत प्रस्तावित नहर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक किसान द्वारा कथित रूप से कीटनाशक सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किसान को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़े :- Child Murder : आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो मासूम बच्चे को मार डाला…! शव को गमछे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश मामला पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंजीर का है। जानकारी के अनुसार, केलो परियोजना के तहत…
दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में जमीन में दबे खजाने की कहानी सुनाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली धातु को असली सोना बताकर लोगों को आधी कीमत में बेचने का लालच देकर ठगी कर रहे थे। यह भी पढ़े :- Balodabazar Violence : बलौदाबाजार हिंसा के 2 साल…! 3 FIR…200 गिरफ्तारियां…करोड़ों का नुकसान…लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी अनुत्तरित…जली गाड़ियों के मालिक आज भी देख रहे न्याय की राह पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विभिन्न धातुओं से सोने…
रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल एमजी रोड पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। यह भी पढ़े :- पानी टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस पर गंभीर आरोप; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा मिली जानकारी के अनुसार, मौदहापारा थाना क्षेत्र में स्थित जया ऑटोमोबाइल में आग लगने की घटना सामने आई है। खास बात यह है कि यह प्रतिष्ठान मौदहापारा थाने के ठीक सामने स्थित है।…
कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में एक युवक के पानी टंकी पर चढ़ जाने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। युवक ने पुलिस पर प्रताड़ना और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की तथा कार्रवाई नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी। घटना के बाद प्रशासनिक अमला और पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे समझाने में जुट गया। यह भी पढ़े :- पेट्रोल पर सरकार का बड़ा फैसला, इथेनॉल मिश्रित फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी माफ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम नेवसा निवासी रफीक मोहम्मद सुबह अचानक गांव की ऊंची पानी टंकी पर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 22% से 30% तक इथेनॉल मिले पेट्रोल (E22-E30) पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) पूरी तरह माफ कर दी है। इसके साथ ही इन फ्यूल ब्लेंड्स को अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और रोड-इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस से भी छूट मिलेगी। यह भी पढ़े :- Sarafa Vyapari Murder : दिनदहाड़े व्यापारी हत्याकांड का बड़ा खुलासा…! बाजार में हत्या कर लूट ले गए थे बड़ी मात्रा में सोना-चांदी…14 दिन में सभी 7 आरोपी गिरफ्तार…देखें VIDEO भारत पहले ही E20 लक्ष्य हासिल कर चुका है। अब सरकार E30…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.