Author: RNNPARM
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और विभिन्न राज्यों के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह भी पढ़े :- डकैती की तीन वारदातों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी महामंत्री भी बनाया गया है। 13 नेताओं…
कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में लगातार हुई डकैती की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। यह भी पढ़े :- रायपुर में बैंकिंग फर्जीवाड़ा! ग्राहक की FD तुड़वाकर ₹14.97 लाख ट्रांसफर, 2 पर FIR पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों बदमाशों ने बलगी सबस्टेशन,…
रायपुर। राजधानी में बैंक ग्राहक के खाते से कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में ग्राहक की जानकारी के बिना मोबाइल नंबर बदलकर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बंद कराने और करीब 14.97 लाख रुपये दूसरी फर्म के खाते में ट्रांसफर किए जाने का आरोप है। शिकायत के बाद गंज थाना पुलिस ने बैंक के उप प्रबंधक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- महाकाल मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़, कई श्रद्धालु घायल पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता सुषमा कुमार…
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार में सोमवार को अचानक भगदड़ मच गई। यह भी पढ़े :- आज सावन सोमवार और नाग पंचमी का महासंयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त दुर्घटना हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप हुई, जब बैरिकेडिंग के पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर (डीपी) में करंट फैलने की अफवाह फैल गई। इस अफरा-तफरी में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफवाह से बिगड़े हालात प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु कतार में…
बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूब रहे पति को बचाने के लिए पत्नी ने भी पानी में छलांग लगा दी। दुर्भाग्यवश दोनों गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके। हादसे में पति-पत्नी की डूबने से मौत हो गई। घटना अमरपुर के बड़का जोभी गांव की बताई जा रही है। यह भी पढ़े :- ‘हैसियत में रहो, दिमाग खराब हो गया है…’, गाड़ी रोके जाने पर CO से भिड़े BJP विधायक, वीडियो वायरल मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई…
मथुरा। वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर अलीगढ़ की कोल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल पाराशर और हाथरस के सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़े :- शिक्षकों की नियुक्ति और स्कूल मर्ज करने के विरोध में पालकों का प्रदर्शन, दो स्कूलों में जड़ा ताला वायरल वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं, ‘तानाशाही मत करो, वर्दी का सम्मान करो। हैसियत में रहो।’ वीडियो में वह…
बालोद/धमतरी। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों के विलय को लेकर पालकों और ग्रामीणों का आक्रोश सामने आने लगा है। सोमवार को धमतरी और बालोद जिले में अलग-अलग मामलों में पालकों ने स्कूलों में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़े :- महासमुंद में नकली पनीर फैक्ट्री पर प्रशासन का बड़ा छापा धमतरी जिले के बारना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों और पालकों ने तेज बारिश के बीच शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल में ताला लगा दिया। ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय में शिक्षकों की…
रायपुर : महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने महासमुंद भलेसर रोड में लगभग 3 एकड़ में संचालित वैद्या फ़ूड प्रोडक्ट में छापे मारी की। यह छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर बनाने की प्रदेश की सबसे बड़ी फैक्टरी। यह भी पढ़े :- आज सावन सोमवार और नाग पंचमी का महासंयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त Adm के नेतृत्व में पहुंची टीम को बड़ी मात्र में हजारों किलो तैयार नकली पनीर मिला है। सैंपल लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। खाद्य विभाग के जिले के अधिकारियों की कार्य शैली पर लंबे समय से…
रायपुर। सावन का महीना इस बार श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास संयोग लेकर आया है। आज 17 अगस्त 2026, सोमवार को सावन के तीसरे सोमवार के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार भगवान शिव को समर्पित है, जबकि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसे में दोनों पर्वों का एक साथ पड़ना भक्तों के लिए विशेष माना जा रहा है। यह भी पढ़े :- अटल जी के सुशासन और अंत्योदय के मार्ग पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं को सम्मान देने वाले महान राष्ट्रनायक थे। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण उनके…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
