रायपुर। देश की आंतरिक सुरक्षा और पुलिस सुधार से जुड़े सबसे बड़े कार्यक्रम डीजी-आईजी सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विवेक ठाकुर, मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
यह भी पढ़े :- गुणवत्ता युक्त शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : उच्च शिक्षा मंत्री
सम्मेलन का आयोजन इस बार रायपुर में होने के कारण छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय फोकस में है। यह कार्यक्रम भारत की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद व नक्सलवाद निरोधक रणनीति, साइबर सुरक्षा और पुलिस सुधार का समीक्षा मंच है।
सम्मेलन में उच्च स्तरीय भागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आईबी, सीबीआई, एनआईए, रॉ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी सहित देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक (IG) सम्मेलन में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री 29 और 30 नवंबर तक सुरक्षा स्थितियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे और सुरक्षा रणनीति पर दिशा-निर्देश जारी करेंगे।



