रायपुर। बिहार चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए की मजबूत बढ़त पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे “सिर्फ बढ़त नहीं, आंधी और सुनामी” करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को पूरे मन से आशीर्वाद दिया है और विकसित भारत की नींव मज़बूती से रखी जा रही है।
यह भी पढ़े :- कल्याण स्टेशन पर फर्जी RPF ASI की वर्दी में घूम रहा युवक पकड़ा, सेल्फी लेता था और बताता था झूठी पोस्टिंग
ओपी चौधरी ने दावा किया कि बिहार की जनता अब समझ रही है कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार ही प्रदेश के लिए बेहतर है। “एनडीए को लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है और वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा है।
कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ अभियान पर चौधरी ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा— “कांग्रेस अब डूबती नाव बन चुकी है। महागठबंधन को जनता ने ‘महाठगबंधन’ घोषित कर दिया है। उनकी पार्टी के नेता अपनी जान बचाने इधर-उधर भाग रहे हैं। नकारात्मक एजेंडा और अनर्गल आरोपों का जवाब जनता दे रही है।



