रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा कार्टून वॉर अब मुर्गा और गधे तक पहुंच गया है। दोनों दलों ने एक-दूसरे पर तंज कसते हुए कार्टून पोस्टर जारी किए हैं।
यह भी पढ़े :- पिपरहा तालाब में तैरता मिला युवक का शव, 3 दिन से था लापता
दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की एक वायरल फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर कार्टून जारी किया। कांग्रेस ने खाने को लेकर चल रहे विवाद पर तंज कसते हुए भाजपा को “नाम बदलने में माहिर” बताया। कार्टून में मुर्गे को कटहल बताए जाने पर व्यंग्य किया गया और लिखा गया कि “पहले लोगों को मुर्गा बनाया, अब मुर्गे को कटहल।”

कांग्रेस के इस पोस्ट के जवाब में भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर कार्टून जारी कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा के पोस्ट में उन्हें गधे के रूप में दिखाते हुए कांग्रेस की राजनीति पर कटाक्ष किया गया।

भाजपा ने लिखा कि “इस गधे के सामने, गधे ने भी हार मान ली है।” कार्टून में कांग्रेस पर तंज कसते हुए यह भी लिखा गया कि “पहले गधे को अपना नेता बनाया, अब गधे को घोड़ा बनाने में लगे हैं।”




