रायपुर : लखनऊ के दर्दनाक अग्निकांड के बाद हम रायपुर के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने निकले ,सवाल यह है कि अगर यहां कोई आपात स्थिति पैदा हो जाए, तो क्या छात्र सुरक्षित बाहर निकल पाएंगे?
यह भी पढ़े :- क्रिकेट मैदान के पास युवक की हत्या का खुलासा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
रायपुर न्यूज नेटवर्क और RNN 24 की टीम जब पहुंची रायपुर एलेन कोचिंग सेंटर तब वहाँ अंदर जाने नहीं दिया गया मीडिया को अंदर जाने से रोका गया कोचिंग के डायरेक्टर ने बात करने से किया मना ।
स्टूडेंट ने कहा एक क्लासरूम में 80 से 100 बच्चे बैठते हैं, बहुमंज़िला इमारत में चलाई जा रही हैं कोचिंग, लगभग 3500 बच्चे पढ़ते हैं इस कोचिंग में , ऐसे में सुरक्षा और अहम हो जाती है
“लखनऊ की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। रायपुर में भी हजारों छात्र रोज़ कोचिंग संस्थानों में पहुंचते हैं। हमारी पड़ताल में कुछ जगह सुरक्षा इंतजाम दिखे, तो कुछ जगह सवाल भी खड़े हुए। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग और संस्थान इन सवालों का जवाब कैसे देते हैं। क्योंकि बात सिर्फ पढ़ाई की नहीं, बच्चों की सुरक्षा की भी है।”



