रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कुल 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ की ओर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
स्मृति ईरानी बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वह मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
वहीं, सिद्धार्थ शंभू बिहार बीजेपी में प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब उन्हें छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।




