रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभनपुर थाना क्षेत्र में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने खेतों के बीच संचालित इस अवैध जुआ अड्डे पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य कई आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
यह भी पढ़े :- महादेव के बाद अब ‘सांई सट्टा ऐप’ का भंडाफोड़, IPL शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय
जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर थाना पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा।
पुलिस टीम को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
राहुल सिंह (34 वर्ष), निवासी सेक्टर-10, भिलाई
रितेश कुमार (36 वर्ष), निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर
जब्त की गई सामग्री
नगद राशि : ₹6,34,000
लग्जरी मर्सिडीज कार (क्रमांक CG 07 CU 9944)
दो आईफोन
ताश की गड्डी
जब्त की गई कुल सामग्री की अनुमानित कीमत 42.14 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



