रायपुर। थाना टिकरापारा पुलिस ने विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम के साथ आरोपी आबिद खान उर्फ छोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 900 नग टेबलेट, एक एक्सेस 125 दोपहिया वाहन और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जप्त माल की कुल कीमत लगभग 80,000/- रुपए आंकी गई है।
यह भी पढ़े :- कोयला घोटाले के आरोपी नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 4 महीने से रायपुर जेल में बंद
पुलिस के अनुसार, आरोपी आबिद खान पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट के मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी रायपुर के डी.डी. नगर का निवासी है और उसकी उम्र 29 वर्ष है।
थाना टिकरापारा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 992/25, धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी से और अन्य संबंधित लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।



