बेमेतरा : जिले के परपोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम कमकावड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपत्ति की उनके ही घर में नृशंस हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। दोनों के शव संदिग्ध और खून से लथपथ हालत में मिले हैं।
यह भी पढ़े :- GST पदोन्नति परीक्षा पर ननकीराम कंवर के गंभीर आरोप, PM मोदी से केंद्रीय जांच की मांग
घटना की भनक लगते ही इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परपोड़ी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने मौका-ए-वारदात को सील कर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हर एंगल से जांच जारी
हत्या किन कारणों से की गई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस पुरानी रंजिश, लूटपाट और पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है और आसपास के लोगों से भी सुराग हासिल करने की कोशिश की जा रही है।




