वैदिक ज्योतिष में ऊर्जा, साहस और नेतृत्व के कारक माने जाने वाले ग्रहों के सेनापति मंगल आगामी 2 अगस्त 2026 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
यह भी पढ़े :- रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे जा रहे थे सोने के सिक्के, ज्वेलर्स को लाखों की चपत लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 विशेष राशियों के लिए यह अवधि अत्यंत फलदायी रहने वाली है। इन जातकों को पदोन्नति, आर्थिक लाभ और अटके कार्यों में सफलता के प्रबल योग हैं।
इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि:
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां, पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को नए लाभदायक अवसर मिलेंगे तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि:
करियर में प्रगति और अधिकारियों की सराहना मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी डील या नए क्लाइंट मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।
तुला राशि:
भाग्य का पूरा साथ मिलने से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
कुंभ राशि:
मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और पारिवारिक मोर्चे पर शुभ समाचार मिल सकता है।



