आज के दौर में हमारा जीवन पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर निर्भर हो चुका है। किचन से लेकर बाथरूम तक हर जगह टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी जैसे उपकरण मौजूद हैं। ऐसे में इनका बार-बार खराब होना न केवल परेशानी बढ़ाता है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे अशुभ संकेत भी माना जाता है।
यह भी पढ़े :- भारतमाला घोटाले की जांच के दौरान अभनपुर में ED टीम से धक्का-मुक्की, जमीन कारोबारी के घर छापे पर बवाल
गलत दिशा में रखने से बढ़ता है वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इलेक्ट्रिक उपकरणों को दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में सही तरीके से रखना जरूरी होता है। इस दिशा में गड़बड़ी जैसे खराब वायरिंग, गंदगी या पानी जमा होने से उपकरण जल्दी खराब हो सकते हैं।
इसके अलावा, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखना भी अशुभ माना गया है।
राहु का प्रभाव भी माना जाता है कारण
ज्योतिष शास्त्र में राहु को तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है।
बार-बार उपकरण खराब होना, स्पार्क होना या शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं राहु के नकारात्मक प्रभाव से जोड़ी जाती हैं।
ऐसे पहचानें राहु का असर
- इलेक्ट्रॉनिक सामान बार-बार खराब होना
- नई चीजें भी जल्दी डैमेज हो जाना
- अचानक स्पार्क या फ्यूज उड़ना
- बिना कारण एसी, टीवी या इन्वर्टर में दिक्कत आना
वास्तु दोष दूर करने के उपाय
- घर में पुराने या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा न रखें
- फ्रिज, टीवी, गीजर जैसे बड़े उपकरण पश्चिम दिशा में रखें
- उत्तर-पूर्व दिशा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बचें
- शनिवार को कुत्ते को मीठी रोटी खिलाना लाभकारी माना जाता है
- नए उपकरण का उपयोग शुरू करने से पहले हल्दी या कुमकुम से तिलक लगाकर शुभ शुरुआत करें
अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो न केवल उपकरण लंबे समय तक चलते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।



