Bihar New CM : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आज भाजपा और जदयू विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक
इस बीच, केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें बिहार में एनडीए विधायक दल के नेता के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Bihar New CM)

नीतीश कुमार के फैसले के बाद बढ़ी हलचल
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है, जिसके बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
भाजपा तय करेगी मुख्यमंत्री का नाम
राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की अनुशंसा भारतीय जनता पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।
NDA की बैठक में होगा अंतिम फैसला
विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे एनडीए विधायक दल अपना नेता चुनेगा। इस पूरी प्रक्रिया में भाजपा की भूमिका अहम मानी जा रही है।
क्या भाजपा को मिलेगा सीएम पद?
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री भाजपा कोटे से हो सकता है, जबकि उपमुख्यमंत्री जदयू से बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
जल्द साफ होगी तस्वीर
एनडीए के घटक दलों के बीच लगातार बातचीत जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला हो जाएगा। (Bihar New CM)



