दुर्ग (Durg Opium Cultivation Scandal)। जिले में चर्चित अफीम खेती मामले में निलंबित की गई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाल कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई झेल रहीं एकता साहू को अब विकासखंड धमधा में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला: महिला ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
गौरतलब है कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ था। करीब 5 एकड़ जमीन पर फैली इस खेती ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 8 करोड़ रुपए कीमत की अफीम बरामद की थी और पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि संबंधित क्षेत्र की कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू ने खेतों का नियमित सर्वेक्षण नहीं किया, जिससे कागजों में मक्के की फसल दिखाकर जमीन पर अफीम की खेती होती रही। इसी लापरवाही के चलते उन्हें निलंबित किया गया था। (Durg Opium Cultivation Scandal)
हालांकि, अब उनकी बहाली ने एक बार फिर पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि जब मामला इतना गंभीर था और जांच में लापरवाही सामने आई थी, तो बहाली का आधार क्या रहा। (Durg Opium Cultivation Scandal)



