Minor Abuse Case : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक महिला पर नाबालिग लड़के के साथ अनाचार करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़े :- सड़क किनारे मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालक की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी महिला से हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि 1 मार्च 2026 को महिला ने बालक को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसने भावनात्मक दबाव और मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिसके कारण वह मानसिक दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में साहस जुटाकर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया। कोतवाली थाना में पोक्सो अधिनियम की धारा 04 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। (Minor Abuse Case)
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। (Minor Abuse Case)



