Author: Shubhra RNN
रायपुर, 07 मई। Raipur Bomb Scare : रायपुर की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान मिलने की सूचना सामने आई। मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। मौके पर तार, संदिग्ध सामग्री और अन्य सामान मिलने की बात सामने आ रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही…
रायपुर, 07 मई। CBDT Transfer Order : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देशभर में 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। रायपुर में आयकर विभाग के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। CBDT ने देशभर में 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक आयकर अन्वेषण स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय राजस्व विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संजीव कुमार का…
बिलासपुर, 07 मई। Bilaspur Viral Video : बिलासपुर के सकरी थाने के लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर विक्की पांडेय का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी सिगरेट पीते और खुद को ‘किंग ऑफ बिलासपुर’ बताते नजर आया। मामले ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिस्ट्रीशीटर ने दिखाया CCTV और TI रूम बिलासपुर के सकरी थाने से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाने के लॉकअप में बंद एक हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।…
बिलासपुर, 07 मई। Fake Everest Masala Scam : बिलासपुर में खाद्य विभाग की रेड के दौरान लाखों रुपए के नकली Everest मसाले जब्त किए गए हैं। गोदामों और दुकानों में ब्रांडेड पैकिंग में फेक प्रोडक्ट बेचे जा रहे थे। जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। बिलासपुर में नकली मसालों के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की टीम ने शहर के कई गोदामों और दुकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपए के नकली Everest मसाले जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, खाद्य विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही…
जांजगीर-चांपा, 07 मई। Paddy Scam : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ₹1.29 करोड़ के धान खरीदी घोटाले का खुलासा हुआ है। बिर्रा, कड़ारी और किरीत उपार्जन केंद्रों के 10 कर्मचारियों पर FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। रिकॉर्ड में ज्यादा एंट्री जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में ₹1.29 करोड़ की अनियमितता पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन उपार्जन केंद्रों के 10 कर्मचारियों पर FIR दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला जिले…
रायपुर, 05 मई। Raipur Harassment Case : राजधानी रायपुर में एक सरकारी महिला अधिकारी से ऑनलाइन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। अंजान नंबर से कॉल कर आरोपी ने अभद्र बातें कीं और बाद में व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर उन्हें परेशान किया। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में पदस्थ हैं और हाल ही में उनकी शादी हुई है। व्हाट्सऐप पर भेजी आपत्तिजनक तस्वीर पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वे रायपुर में रहती हैं और दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई हैं। शिकायत के अनुसार, 30 अप्रैल और 4 मई को…
गरियाबंद, 05 मई। Ganja Seizure : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करीब 12 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई छुरा पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर आ रहे हैं।गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिससे यह मामला और गंभीर…
गरियाबंद, 05 मई। Drug Department Action : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। इस छापे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर स्थित नीलम मेडिकल में टीम ने दबिश दी, जहां नशीली दवाओं से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में क्या मिला? छापेमारी के दौरान रिकॉर्ड में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। कई दवाओं के वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे, जिसे लेकर अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई। युवाओं में ट्रेंड कर रही क्रीम जब्त…
रायपुर, 05 मई। Recruitment Board CG : छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ के गठन का आदेश जारी कर दिया है, जिससे भर्ती व्यवस्था में नई दिशा मिलने की उम्मीद है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का विलय इस नए चयन मंडल में कर दिया गया है। IAS अधिकारी को सौंपी गई कमान राज्य शासन ने वरिष्ठ IAS अधिकारी रेणु जी. पिल्ले को अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह 1991 बैच की…
कोलकाता, 05 मई। SSC Scam Bengal : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सियासी माहौल गरम हो गया है। बीजेपी की जीत के साथ ही अब TMC नेताओं पर चल रही जांच और घोटालों की फाइलें फिर चर्चा में आ गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई बड़े नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, लेकिन पार्टी के कई दिग्गज नेता गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। घोटालों में घिरे बड़े नाम पार्थ चटर्जी SSC शिक्षक भर्ती घोटाले…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
