Author: RAJ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। बेमेतरा जिला न्यायालय ने इस मामले में 17 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया है। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश साक्षी दीक्षित की अदालत में हुई, जहां 64 अभियोजन साक्षियों के बयान दर्ज किए गए थे। फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह पूरी तरह न्यायालयीन प्रक्रिया है और अदालत अपने हिसाब से काम करती है। यह मामला बिरनपुर में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद से शुरू हुआ था, जो बाद में सांप्रदायिक तनाव और…

Read More

रायपुर। थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कार से लाखों रुपये गबन करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम 36 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर ली है। इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे, निवासी पिरदा, ने जमीन खरीद के लिए 36.50 लाख रुपये नकद कार में रखे थे। रजिस्ट्री ऑफिस जाने के दौरान उनके साथी नितिन कुमार सोनी ने फोन कर रकम चोरी होने की सूचना दी, लेकिन बाद में जांच में वही मास्टरमाइंड निकला।…

Read More

रायपुर। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा के एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 6.110 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 3.15 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की मॉनिटरिंग में की गई। बात दे कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक्सप्रेस-वे स्थित एक पान दुकान के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री की फिराक में है। सूचना की…

Read More

00 जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही जिंदगी, मुख्यमंत्री ने हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया वितरण रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज कोरिया प्रवास के दौरान कोरिया महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में 105 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस योजना से अब इन परिवारों को धुएं से मुक्ति मिलने के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्य के अनुकूल ईंधन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस अवसर…

Read More

रायपुर 17 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का एक आत्मीय और सहज रूप उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने कुम्हार के चाक पर स्वयं मिट्टी का दीया और कलश गढ़कर पारंपरिक शिल्प के प्रति सम्मान और जुड़ाव का सशक्त संदेश दिया। अवसर था सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक का, जिसमें शामिल होने वे कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे थे। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक के साथ परिसर में स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसी प्रदर्शनी में सोनहत विकासखंड निवासी शिल्पकार  देवी दयाल प्रजापति इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी से दीया और कलश…

Read More

“जनसमस्याएं उठाना अपराध नहीं — बस्तर में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बंद करे प्रशासन!” रायपुर।आम आदमी पार्टी, बस्तर लोकसभा के अध्यक्ष एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नाग को आज प्रदर्शन से पूर्व घर से उठाकर हिरासत में लिया गया। उनके साथ पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बिना स्पष्ट कारण बताए हिरासत में रखा गया है। हैरानी की बात यह है कि परिजनों और पार्टी को अब तक यह तक नहीं बताया गया कि उन्हें कहां रखा गया है। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। आम आदमी पार्टी का आरोप है…

Read More

जशपुर :- 17 फरवरी, 2026  छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत शासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जशपुर में पदस्थापना के दौरान प्रशिक्षण शुल्क के बदले रिश्वत की मांग करने वाले श्रम निरीक्षक सुरेश कुर्रे को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई माननीय विशेष न्यायालय द्वारा उन्हें दोषी करार देते हुए 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद की गई है। क्या था पूरा मामला? यह मामला साल 2019 का है। जशपुर जिले में स्थित ‘छत्तीसगढ़ अभिनंदन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, कोतबा’ के संचालक  रमेश कुमार यादव ने…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नॉर्थ जोन में अवैध हथियार रखने और उनकी खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 16 फरवरी 2026 को गुढ़ियारी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सीएसईबी मैदान के…

Read More

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ के संकल्प को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला सुकमा में संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत माओवादी संगठन में सक्रिय 22 सदस्यों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वालों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी माओवादी छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “पूना मारगेम” (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान से प्रभावित हुए हैं। अंदरूनी इलाकों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और शासन की योजनाओं की पहुंच के…

Read More

 कोरबा-  जिले में नेशनल हाईवे पर एक खौफनाक हादसा सामने आया, जब चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम कापा नवापारा के पास हुई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, कार अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक ने वाहन से धुआं उठते देखा। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई। खतरा भांपते हुए चालक ने फुर्ती दिखाते हुए चलती कार से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। आग की वजह से कार अनियंत्रित होकर…

Read More