Author: RAJ

दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो – डॉ. महंत रायपुर, 16 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कड़ी प्रतिक्रिया में कहा कि, बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में हुई घटना बेहद दुखद और विचलित करने वाली है। प्रशासनिक गुंडागर्दी और अधिकारियों द्वारा आदिवासी ग्रामीणों के साथ की गई मारपीट, जिसके परिणामस्वरूप एक ग्रामीण की जान चली गई यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की रक्षा करने वाले अधिकारियों द्वारा इस तरह का कृत्य किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार से मांग…

Read More

रायपुर: मुख्य सचिव  विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने नवा अंजोर विजन@ 2047 के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स की राज्य स्तरीय समीक्षा करते हुए सभी विभागीय सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की नियतकालिक उपलब्धि तथा अद्यतन जानकारी मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-समय पर दर्ज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसके भाई ने उसे देख लिया और उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानिए क्या है पूरा मामला कटओथ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, जिसे उसके भाई ने देख लिया। फिर…

Read More

बिलासपुर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसों के लालच में बेटा ही अपने बुजुर्ग पिता की मौत का कारण बन गया। सिरगिट्टी थाना इलाके के मन्नडोल में सोमवार को आरोपी बेटे नीतू ध्रुव ने अपने पिता की नृशंस हत्या कर दी। सनकी बेटे ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े भी किए। पूरे फर्श पर खून बिखर गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, नीतू ध्रुव नामक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने 70 वर्षीय पिता मनराखन ध्रुव की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पुत्र नशे का आदी…

Read More

बिलासपुर- बिलासपुर के तिफरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हालांकि पेंट…

Read More

गरियाबंद:  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम ने मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातमारी पहाड़ी में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए ऑटोमैटिक हथियारों का बड़ा डंप बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित नक्सल हिंसा की साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया है। नक्सलियों की निशानदेही पर कार्रवाई पुलिस को यह सफलता हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर मिली है। जनवरी 2026 में समाज की मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों…

Read More

बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत हंसपुर गांव में राजस्व टीम द्वारा बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के दौरान हुई कथित मारपीट में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई है। घटना में दो अन्य ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं। कुसमी एसडीएम करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा सहित उनके साथ मौजूद कुछ युवकों पर तीन ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का विवरण रविवार देर रात (15 फरवरी की रात) कुसमी एसडीएम करूण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और राजस्व टीम हंसपुर गांव पहुंची थी, जहां बक्साइट के…

Read More

बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि की रात को एक मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर कंकाल से सिर निकाल लिया है, जिससे परिजनों और पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का विवरण यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुद-बी का है। जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को बीमारी के कारण 9 वर्षीय मासूम बच्ची प्रिया साहू (लाडो) की मौत हो गई…

Read More

रायपुर। राजधानी पुलिस ने गंज क्षेत्र में एक महीने पहले चोरी हुई होंडा एक्टिवा स्कूटर को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। चोरी के मामले में आरोपी देवेंद्र नागेश उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल ली है। प्रार्थी अजय कुमार साहू, निवासी साहूपारा फाफाड़ीह गंज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जनवरी 2026 को उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा (क्र. CG 04 LM 6817) अरिहंत कॉम्प्लेक्स के अंदर पार्किंग में खड़ी की थी। दुकान से लौटने पर स्कूटर गायब था। अज्ञात चोर ने वाहन चुरा लिया था। इस रिपोर्ट…

Read More

राजनांदगांव। जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत जालबांधा के मोहंदी गांव में स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं, जबकि काला धुआं आसमान तक फैल गया है। घटना का विवरण सूचना मिलते ही घुमका थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और स्थानीय प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछारें कर रहे…

Read More