Author: RAJ
रायपुर :- थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में पुराना डीआरएम ऑफिस के पास एक युवक चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की उर्फ धनंजय पटनायक, उम्र 21 साल, निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, खमतराई बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया…
बेमेतरा :बेमेतरा जिला सेवा सहकारी समिति संघ के जिला अध्यक्ष संजीव तिवारी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने दो प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा मामला मुख्य रूप से धान चोरी और परिवहन से जुड़ा है सेवा सहकारी समिति मोहगांव से धान भरकर निकले ट्रकों के चालक द्वारा धान चोरी कर एक व्यापारी को बेचने का मामला सामने आया है, जिस पर संघ ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, जिले में धान के जल्द उठाव को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया…
रायपुर। होली पर्व से पूर्व गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों के लिए 4.73 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। अब तक कुल 14,518 गन्ना किसानों को 51.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। नियमित एवं समयबद्ध भुगतान की इस प्रक्रिया से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी सुचारु रूप से कर पा रहे हैं। कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन…
रायपुर। छात्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही करीब 1400 से अधिक विद्यार्थियों का ईयर बैक हो गया है, जिसके कारण वे 10वीं और 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 75 प्रतिशत अटेंडेंस के नियम को सख्ती से लागू किया गया है। कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने की वजह से कुल 1413 छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसमें कक्षा 10वीं के 1063 और कक्षा 12वीं के 350 छात्र शामिल हैं। अब उपस्थिति में सुधार होने पर अगले…
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से 2 लाख से अधिक का गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह यूपी के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेलवे स्टेशन पर गुढ़ियारी पुलिस को गांजा तस्करों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों को मौके पर पहुंचकर दबोचा, जिनके कब्जे से 18 किलो गांजा बरमाद किया गया है। इसकी कीमत 2 लाख 88…
रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के नए गायन संस्करण का पेन ड्राइव लॉन्च किया। मुख्यमंत्री साय ने सभी को विश्व रेडियो दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए आकाशवाणी रायपुर और यूनेस्को को इस खास आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और एआई’ अत्यंत सामयिक और उपयोगी है। सूचना क्रांति के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में एआई के…
राजनांदगांव :- राजनांदगांव में पुलिस ने हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, दो पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। पुलिस के अनुसार चीखली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पटरी पार क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ लोग हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी में…
रायपुर, 13 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ…
धर्मांतरण को लेकर सरकार ने दो वर्ष में 67 मामले दर्ज रायपुर– गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार और अपने 2 साल पूरे होने पर गृह एवं जेल विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। उनके साथ गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते बताया कि 2001 से 2023 धर्मांतरण के 38 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2023-25 में धर्मांतरण के 67 मामले दर्ज हुए हैं । विजय शर्मा ने कहा कि एटीएस थाने के गठन के बाद 2025 में पहला मामला दर्ज…
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के सतत प्रयासों और जनहितकारी विजन के फलस्वरूप राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए राजनांदगांव जिले में महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन द्वारा जिले में तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया तथा स्टॉपडैम निर्माण हेतु कुल 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है। राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए शासन के समक्ष इन कार्यों के प्रस्ताव रखे थे। स्वीकृत राशि से…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
